वाराणसी: वाराणसी में सपा-गठबंधन संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,',भाजपा के लोग पहले कहते थे कि हम अच्छे दिन ले आएंगे। अच्छे दिन के नाम पर रेलवे, एयरपोर्ट, बैंक बेच रहे हैं। अच्छे दिन के नाम पर नोट बंदी कर दी| ममता बनर्जी ने कहा,''यूक्रेन में युद्ध चल रहा है और प्रधानमंत्री मोदी जी यहां मीटिंग कर रहे हैं, क्या जरूरी है? अगर आपके पुतिन के साथ इतने अच्छे संबंध हैं तो आपको तो पहले से ही पता था कि युद्ध होने वाला है तब ही आप भारतीय छात्रों को क्यों नहीं लेकर आए?|
ममता ने कहा कि कल जब मैं एयरपोर्ट से घाट जा रही थी तो मैंने देखा कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता-जिनके दिमाग में गुंडागर्दी के अलावा और कुछ नहीं है- मेरी गाड़ी रोक रहे हैं. उन्होंने मेरी कार को लाठियों से मारा और मुझे वापस जाने के लिए कहा। तब मुझे एहसास हुआ कि वे हार गए हैं.... उनकी (भाजपा) हार आसन्न है..
ममता बनर्जी ने कहा, मैं डरी हुई नहीं हूं. मैं कायर नहीं हूं। मैं फाइटर हूं। मैंने अपने जीवन में कई बार मारपीट और गोलियों का सामना किया। लेकिन मैं कभी नहीं झुकी। कल जब वे मुझे घेर रहे थे, मैं अपनी कार से नीचे उतरी और उनका सामना करके देखा कि वे क्या कर सकते हैं। वे कायर हैं...बीजेपी हारने वाली है इसलिए विपक्ष पर हमले करा रही है|
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,' समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो फौज, पुलिस में भर्ती निकालेंगे। 11 लाख खाली पड़े सरकारी पदों को भरा जाएगा। शिक्षा मित्र, पुरानी भर्ती, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता सभी को समाजवादी पार्टी से उम्मीद है। हमारी सरकार आने के बाद हम इनके पक्ष में फैसला लेकर काम करेंगे|