शिमला: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,''हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस मजबूत है और वहां की सरकार के खिलाफ विरोधी लहर है। सभी नेताओं के साथ कल और आज दोनों दिन बैठक हुई और सभी मिलकर लड़ेंगे तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी|
छत्तीसगढ़ CM और कांग्रेस हिमाचल प्रदेश पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा कि,5 साल पहले BJP ने जो वादे किए उसे पूरा नहीं किया। जयराम जी की सरकार पूरी तरह से विफल रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिनों में पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी|
भूपेश बघेल ने कहा कि,महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए 18 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को हमारी सरकार 1500 रुपए महीना देगी। रोजगार के लिए सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा। कांग्रेस ऐसी योजनाएं लाएगी जिससे यहां के 5 लाख युवाओं को रोजगार मिल सके|
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनरल हाऊस (PCC) की बैठक के बाद आज प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी ने पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं की 1. स्टार्ट अप के लिए 680 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। जिसमें स्टार्ट अप के इच्छुक सभी युवाओं को 10 करोड़ रूपये तक दिए जायेंगे।
2. सभी हिमाचल वासियो के लिए 300 यूनिट बिजली मुफ्त करेंगे।
3. सरकार बनते ही 10 दिन के अंदर ओल्ड पैंशन स्कीम बहाल करेंगे।
4. महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए महीना दिया जाएगा।
5 लाख नौकरियां देगें। जिसमें सबसे पहले सरकारी रिक्त पदों को भरा जाएगा