मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या: मर्डर के बाद कर्नाटक में तनाव...तोड़फोड़ आगजनी, स्कूल-कॉलेज बंद; 3 लोग गिरफ्तार

शिवमोगा: कर्नाटक के शिवमोगा जिले में रविवार रात करीब 9 बजे बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर पर हत्या कर दी गई। मारे गए युवक की पहचान 26 साल के हर्षा के तौर पर हुई। शिवमोग्गा में कल रात करीब नौ…

शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या: मर्डर के बाद कर्नाटक में तनाव...तोड़फोड़ आगजनी, स्कूल-कॉलेज बंद; 3 लोग गिरफ्तार
शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या: मर्डर के बाद कर्नाटक में तनाव...तोड़फोड़ आगजनी, स्कूल-कॉलेज बंद; 3 लोग गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

शिवमोगा: कर्नाटक के शिवमोगा जिले में रविवार रात करीब 9 बजे बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर पर हत्या कर दी गई। मारे गए युवक की पहचान 26 साल के हर्षा के तौर पर हुई।  शिवमोग्गा में कल रात करीब नौ बजे 26 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की कथित तौर पर हत्या कर दी गई जिसके बाद शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है| 



धारदार हथियार से हमला करने की बात सामने आ रही है| हमले की पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है| प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिवमोगा में धारा 144 लगा दी गई है और शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है| इस बीच, शिवमोगा शहर के सीगेहट्टी इलाके में कई वाहन जला दिए गए| दमकल की टीमें आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं| सुरक्षाबलों ने एहतियात के तौर पर मैंगलोर में फ्लैगमार्च किया है|




पुलिस ने 3 आरोपियों को किया है गिरफ्तार

पुलिस ने हर्ष की हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपियों की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की है। कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा,''हमने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मेरी जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में 5 लोग शामिल हैं|



उधर,कर्नाटक के होन्नाली से भाजपा विधायक एम.पी.रेणुकाचार्य ने हर्ष (बजरंग दल का कार्यकर्ता जिसकी कथित तौर पर शिवमोग्गा में हत्या कर दी गई थी) के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।




वारदात ???े बाद शिवमोगा में बढ़ा तनाव

वारदात के बाद के बाद शिवमोगा में तनाव बढ़ गया है। शहर के सीगेहट्टी इलाके में उपद्रवियों ने कई वाहनों में आग लगा दी। बढ़ते हंगामे के मद्देनजर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। शिवमोगा में दो दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कल हर्षा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कल रात से ही चल रही जांच में कुछ सबूत जुटाए गए हैं।



अन्य जिलों के एसपी को भी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश

बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के मद्देनजर भड़की हिंसा पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा,''हमने पुलिस अधिकारियों को स्थिति का विश्लेषण करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है| 2-3 दिनों तक ध्यान रखना होगा| फिलहाल शिवमोग्गा में सब कुछ नियंत्रण में है। बेंगलुरु से 200 और पुलिसकर्मी भेजे गए। 1200 पहले से ही तैनात हैं। वहां आरएएफ भी मौजूद है। हमने अन्य जिलों के एसपी को भी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है|




गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा,'''मैं (हर्ष के) माता-पिता और बहनों से मिला और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने मुझसे न्याय मांगा। मैंने उन्हें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। हमने 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हम इस समय और कुछ भी खुलासा नहीं करना चाहते हैं|




हर्षा की हत्या मुस्लिम गुंडों ने की

कर्नाटक के रूरल डेवलपमेंट और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने हर्षा की हत्या के मामले में चौंकानेवाला बयान दिया है। उन्होंने कहा- 'मैं बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत से बेहद दुखी हूं। हर्षा की हत्या मुस्लिम गुंडों ने की है। मैं अभी हालात का जायजा लेने के लिए शिवमांगा जा रहा हूं। हम गुंडागर्दी की इजाजत नहीं देंगे।'




स्कूल-कॉलेज दो दिन के लिए बंद

राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र मारे गए बजरंग दल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा, '4-5 युवकों के समूह ने एक 26 साल के युवक की हत्या कर दी। इस हत्या के पीछे किस संगठन का हाथ है, यह अभी नहीं कहा जा सकता। फिलहाल शिवमोगा में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए एहतियात के तौर पर स्कूल-कॉलेज दो दिन के लिए बंद किए जा रहे हैं।



साजिश के तहत की गई की हत्या

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा,'' बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की उसी दिन (कर्नाटक में) हत्या कर दी गई थी। मुझे लगता है कि यह एक साजिश है, उसकी हत्या एक साजिश के तहत की गई है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। सरकार इस मामले को गंभीरता से लेगी। जरूरत पड़ी तो एनआईए को सौंपे केस|



तनाव के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी की गई

कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद को लेकर माहौल पहले से तनावपूर्ण है। ऐसे में बजरंग दल की एक कार्यकर्ता की हत्या के बाद हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस अलर्ट है और पूरे राज्य सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है।



दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष के भाई प्रवीण ने कहा,''मेरा भाई संगठन का सक्रिय सदस्य था। वह केवल हिंदुओं के बारे में सोचता था और उसी ने उसे मार डाला। कल रात हमें सूचना मिली कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम चाहते हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो| मेरा भाई संगठन का सक्रिय सदस्य था। वह केवल हिंदुओं के बारे में सोचता था, उसी ने उसे मार डाला। कल रात हमें सूचना मिली कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम चाहते हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।