मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जब महिला, दलित- किसान, नौजवान सब असुरक्षित हैं तो..ये किस की सुरक्षा की बातें कर रहे हैं?, ये सरकार अपनी सुरक्षा चाहती है...: रायबरेली में गरजीं प्रियंका गांधी, जमकर बोला हमला

रायबरेली: रायबरेली के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दूसरे दिन रविवार को को कांग्रेस के गढ़ रायबरेली सदर विधानसभा में रोड शो किया और जिले में कई जगहों पर जनस…

जब महिला, दलित- किसान, नौजवान सब असुरक्षित हैं तो..ये किस की सुरक्षा की बातें कर रहे हैं?, ये सरकार अपनी सुरक्षा चाहती है...: रायबरेली में गरजीं प्रियंका गांधी, जमकर बोला हमला
जब महिला, दलित- किसान, नौजवान सब असुरक्षित हैं तो..ये किस की सुरक्षा की बातें कर रहे हैं?, ये सरकार अपनी सुरक्षा चाहती है...: रायबरेली में गरजीं प्रियंका गांधी, जमकर बोला हमला | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दूसरे दिन रविवार को को कांग्रेस के गढ़ रायबरेली सदर विधानसभा में रोड शो किया और जिले में कई जगहों पर जनसभा को संबोधित किया| चौथे चरण के चुनाव का प्रचार सोमवार को थम जाएगा. उसके पहले प्रियंका गांधी ने रायबरेली में चुनावी सभा व नुक्कड़ सभा को संबोधित किया| 



प्रियंका गांधी ने रायबरेली के जगतपुर, ऊंचाहार, बाबूगंज, दीन शाह गौरा और बछरावां में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करके अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा|  सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मनीष चौहान के पक्ष में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया| जो शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे से चलकर हाथी पार्क, सुपर मार्केट, घंटाघर, कैपर गंज ,कहारों का अड्डा, जहानाबाद होते हुए त्रिपुला पर खत्म हुई|



प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मनीष चौहान के पक्ष में वोट मांगा और कहा कि कोरोना काल में भी डॉक्टर मनीष चौहान आप लोगों की सेवा में लगे रहे| कुछ लोग अहंकारी हैं उन्हें यहां से हराना है| लगातार प्रियंका गांधी भाजपा प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए अपने सदर से प्रत्याशी डॉक्टर मनीष चौहान को जिताने की बात की और एक स्वच्छ राजनीति देने का भरोसा दिलाया|



रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस का गढ़ कांग्रेस का ही गढ़ रहेगा। बीजेपी यहां अपना कमल नहीं खिला पाएगी। इस विधानसभा से कांग्रेस का कैंडिडेट यानी मनीष सिंह जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे।डॉक्टर मनीष चौहान के पक्ष में रोड शो करके अदिति सिंह को हराने की अपील की| उन्होंने कहा कि जो लोग कुछ विचारधारा, कुछ वसूलों के आधार पर वोट लेते हैं फिर जीत कर ऐ??ी पार्टी में चले जाते हैं जिसकी विचारधारा पहले से बिल्कुल विपरीत होती है| इस तरह प्रियंका ने रोड शो के दौरान अदिति सिंह पर हमला बोलते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मनीष चौहान के पक्ष में वोट देने की अपील की|



कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल

बछरावां में कांग्रेस प्रत्याशी सुशील पासी के समर्थन में आयोजित जनसभा संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,  जब महिला, दलित, किसान, नौजवान असुरक्षित हैं तो ये किस की सुरक्षा की बातें कर रहे हैं? ये सरकार अपनी सुरक्षा चाहती है, किसी भी हालत में सत्ता में रहना चाहते हैं। ये मत समझिए की सपा और बसपा कोई अलग राजनीति कर रहे हैं|



हाथरस में बलात्कार की शिकार हुई दलित महिला के परिवार से मिलने से रोकने के लिए पूरी पुलिस फ़ोर्स वहां मौजूद था। जब उसका रेप हो रहा था तो वे कहां थे? परिवार ने हमें बताया कि उन्हें कोई मदद नहीं मिली, और इसके बजाय वे गश्त कर रहे थे| उन्होंने कहा,''यूपी में दलित बेटियों पर अत्याचार हुआ है... कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल रही है|



सपा- बसपा पर निशाना

प्रियंका गांधी ने सपा- बसपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह कभी गरीबों की लड़ाई नहीं लड़ते| हाथरस में जब दलित बेटी का परिवार इंसाफ के लिए लड़ रहा था तो अखिलेश यादव कहां थे? मायावती भी इस घटना पर कहां थीं? यही नहीं जब कोरोना त्रासदी में लोग पलायन कर रहे थे| तड़प रहे थे तो ये लोग उनकी मदद के लिए आगे नहीं आए| उनकी मदद के लिए कांग्रेस ही आगे रही है|



पिछले डेढ़ साल में ही कांग्रेस के 19 हजार कार्यकर्ता जेल गए

प्रियंका गांधी ने कहा कि वह महिलाओं को बराबरी देने की बात करती हैं| किसानों की बात करती हैं और गरीब की बात करती हैं| उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ कर रही है| प्रियंका गांधी ने कहा कि,''हमारा जोर महिला सशक्तिकरण पर है| हमने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया है...जीत-हार से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता...कम से कम वे लड़ रही हैं| कम से कम कांग्रेस गरीबों के लिए लड़ तो रही है| आपके (जनता) के लिए पिछले डेढ़ साल में कांग्रेस के 19 हजार कार्यकर्ता जेल गए|



सरकार कहती है कि आपको राशन दे रही है, उससे ज्यादा छुट्टा जानवर खेत चर रहे हैं

जगतपुर में  जनसभा संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''चुनाव में सारी पार्टियों के नेता आपके बीच आ रहे हैं। सब वादे कर रहे हैं। कुछ लोग जाति और धर्म की बातें करते हैं। आप कैसे पहचानोगे कि किसकी नीयत कैसी है? आपको उनके रिकॉर्ड देखने पड़ेंगे कि पिछले चुनाव में क्या वादा किया था और उनमें से क्या पूरा किया? 



गैस सिलेंडर 1100 रुपये का हो गया है। कड़वा तेल 240 का है। पेट्रोल, डीजल आपको मालूम है कितना महंगा है। इसका असर आप पर पड़ रहा है। फसल का दाम नहीं मिल रहा है। गन्ने का दाम नहीं मिल रहा है। छुट्टा जानवर बहुत बड़ी समस्या है। छुट्टा जानवर आपके खेत चर रहे हैं। सरकार कहती है कि आपको राशन दे रही है। लेकिन जितना राशन दे रही है उससे ज्यादा जानवर चर रहे हैं। छोटे दुकानदार और कारोबारियों के साथ क्या हुआ? नोटबंदी और जीएसटी से आपका नुकसान हुआ। कोरोना आया तो और नुकसान हुआ। 



पिछले पांच साल में किसी को नहीं मिला रोजगार 

प्रियंका गांधी ने कहा पिछले पांच साल में आप में से कितनों को रोजगार मिला है? किसी को नहीं। सच्चाई आपके सामने है। यूपी में सबसे ज्यादा नौजवान हैं। आपने मेहनत से अपने बच्चों को पढ़ाया है। तमाम नौजवानों ने परीक्षाएं दी हैं। लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश में हर तरह का हुनर मौजूद है लेकिन नौजवान बेरोजगार पड़े हैं। किसान परेशान हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। व्यापारी परेशान हैं। समस्या क्या है? ये क्यों हो रहा है? क्योंकि जो राजनीति आपके सामने है, वह सिर्फ आपको गुमराह करने का काम करती है। 



उनका लक्ष्य है किसी भी हालत में सत्ता में रहना

BJP पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,''जितने भी नेता हैं, वे समझते हैं कि वे पांच साल बाद आएंगे, धर्म की बातें करेंगे, आपके  जज्बात उभारेंगे, जाति की बातें करेंगे और उन्हें वोट मिल जाएगा। कोई ये नहीं सोच रहा है कि काम नहीं करूंगा, रोजगार नहीं दूंगा तो मुझे वोट नहीं मिलेगा| सब समझ रहे हैं कि धर्म-जाति के नाम पर वोट मांगेंगे, वोट मिल जाएगा। वे आगे बढ़ेंगे, फूलेंगे-फलेंगे। उनके बड़े-बड़े मित्र उद्योगपति फूलेंगे-फलेंगे। उनको तो सत्ता में रहना है। उनका लक्ष्य है किसी भी हालत में सत्ता में रहना। उनका लक्ष्य पूरा हो रहा है। । 



https://www.thevirallines.net/india-news-nse-scam-congress-attacks-modi-govt-why-are-pm-modi-and-fm-silent-on-indias-biggest-financial-scam-ever-ask-9-questions


700 किसान शहीद हुए, छह किसानों को मंत्री के बेटे ने कुचल दिया... ये लोग चुप रहे

ऊंचाहार में जनसभा संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,;बेटियों को शिक्षित करने की बात कौन कर रहा है? युवाओं को रोजगार देने की बात कौन कर रहा है? लोगों को इतना मजबूर बना दिया है कि लोग राशन के बोरे का इंतजार कर रहे हैं। आपको गरीब बना दिया गया है। सरकार की जिम्मेदारी है कि आपको मजबूत बनाए। 



प्रियंका गांधी ने कहा,''किसानों ने आंदोलन किया ....किसान एक साल दिल्ली के बॉर्डर पर खड़े रहे। 700 किसान शहीद हुए। छह किसानों को मंत्री के बेटे ने कुचल दिया। ये लोग चुप रहे। प्रधानमंत्री ने किसानों से पूछा तक नहीं कि आपकी समस्या क्या है। कानून वापस लेने के लिए 700 किसानों की जान लेने की क्या जरूरत थी?..



नेता का धर्म और कुछ नहीं होता। नेता का धर्म सेवा होता है। आप हिंदू धर्म में देखिए, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध धर्म में देखिए, सब कहेंगे कि नेता का सबसे बड़ा धर्म सेवा होता है। सेवा ही राजधर्म है। लेकिन इनके लिए धर्म भी इस्तेमाल करने वाली चीज हो गई है।  क्या आप चाहते हैं कि आपके बच्चे राशन के बोरे पर निर्भर रहें या फिर वे शिक्षित बनें, आगे बढ़े, रोजगार लाएं? आपको अपने बच्चों पर गर्व तब होगा जब वे रोजगार लाएंगे। 12 लाख पद खाली हैं, सरकार ने नहीं भरे। वे अपना राजधर्म क्यों नहीं निभा रहे हैं? 


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-s-big-attack-problem-of-unemployment-is-the-result-of-the-policies-of-the-bjp-govt 


प्रियंका गांधी ने कहा, '30 सालों से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है। आपने बाकी सभी पार्टियों को परख लिया है। अब मैं आपसे पूछ रही हूं कि आपको क्या मिला? आपकी परेशानी बढ़ी है या घटी है? क्या आपका जीवन अच्छा हुआ है? किसान, नौजवान, महिलाएं, गरीब सब परेशान हैं। मोदी जी कहते हैं कि हमने लाखों लोगों को लखपति बना दिया। कहां हैं वे लखपति? हमें तो उनके मंच पर ही लखपति दिखते हैं। मुझे पूरे प्रदेश में एक भी नौजवान नहीं मिला जिसे रोजगार मिला हो। वे चाहते हैं कि आप उनपर निर्भर रहें और अपने पैरों पर न खड़े हो पाएं। 



कांग्रेस सरकार ने जितने लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला था, बीजेपी उससे ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से नीचे ले आई

मोदी सरकार पर वार करते हुए,प्रियंका गांधी ने कहा,'ये बहुत गंभीर बात है कि समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस सरकार ने जितने लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला था, बीजेपी सरकार उससे ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से नीचे ले आई है| प्रियंका गांधी ने कहा,''कोई राजनीतिक दल धर्म को सुरक्षित करने की कह रहा है, कोई राजनीतिक दल जाति को सुरक्षित करने की कह रहा है आप चाहे हिंदू हों, चाहे मुसलमान हों,चाहे किसी भी जाति के हों; तब सुरक्षित हो सकते हो जब कोई सरकार आपको आत्मनिर्भर बनाए, रोजगार दिलाए|



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-20-lakh-govt-jobs-s-promise



छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने आवारा पशुओं की समस्या सुलझा दी

उन्होंने कहा कि,''छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने आवारा पशुओं की समस्या सुलझा दी है। आप पूछेंगे कैसे? छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पशुओं का गोबर ₹2 प्रति किलो के हिसाब से खरीद रही है, गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाई जा रही है|



प्रियंका गांधी ने कहा,कांग्रेस पार्टी ने आपकी सेवा की, कांग्रेस पार्टी ने यहाँ पर एनटीपीसी लगवाई, रायबरेली में एम्स बनवाया। इन्होंने क्या किया? एनटीपीसी, बीएचईएल जैसी बड़ी-बड़ी संस्थाएं जिनसे रोजगार मिलता है, उनको बेच रहे हैं|




प्रियंका गांधी ने कहा,''बसपा जाति के आधार पर वोट मांगती है, समाजवादी पार्टी धर्म और जाति के आधार पर वोट मांगती है, भाजपा धर्म के आधार पर वोट मांगती है। सिर्फ कांग्रेस पार्टी है, जो विकास के आधार पर वोट मांगती है| सिर्फ कांग्रेस कह रही है- अगर आप हमें वोट दोगे तो आपको सशक्त करने की जिम्मेदारी हमारी है|


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000


किसानों के कर्ज माफ नहीं किया, लेकिन बड़े-बड़े उद्योगपति के सारे कर्ज माफ कर दिए

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि,''किसानों के कर्ज माफ नहीं किया, लेकिन बड़े-बड़े उद्योगपति जो हजार करोड़ रोज कमाते हैं, उनके सारे कर्ज माफ कर दिए गए। देश की सारी संपत्तियां उन्हीं उद्योगपतियों को बेच दिया। गरीब की कोई सुनवाई नहीं है। 



आपका फायदा तब है जब आप आत्मनिर्भर बनेंगे, सशक्त बनेंगे

प्रियंका गांधी ने कहा, ''हम कह रहे हैं कि आप नेताओं को जिम्मेदार बनाइए। उनसे सवाल पूछिए। अगर वे काम नहीं करते तो उन्हें हटा दीजिए। हम कह रहे हैं कि अगर काम नहीं करेंगे तो हमे भी हटा दीजिएगा। हम आपके लिए ठोस काम करना चाहते हैं। एक बोरे राशन से आपका भला नहीं होने वाला। आपका भला तब होगा जब आपका बेटा, आपकी बेटी पढ़-लिखकर मजबूत बनेंगे, रोजगार पाएंगे और पैसे कमाएंगे। आपका फायदा तब है जब आप आत्मनिर्भर बनेंगे, सशक्त बनेंगे, आपके बच्चे अपनी कमाई करेंगे। 



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full


आपको जान-बूझकर गरीब बनाया जा रहा है

प्रियंका गांधी ने कहा, '''ये जो कहते हैं कि हम आपको इस धर्म से बचा लेंगे, उस धर्म से बचा लेंगे, ये सब बकवास है। ये आपको गुमराह करने, फुसलाने के लिए है। इससे आपका कोई फायदा नहीं है। आपको जान-बूझकर गरीब बनाया जा रहा है ताकि आप उनपर निर्भर रहें, अपने पैरों पर न खड़े हो सकें। ये वोट बदलाव का हथियार है। ऐसे नेताओं को निकाल फेंको जो आपको गुमराह करने की राजनीति करते हैं। ऐसे लोगों को लाओ जो यह समझें कि इस देश और प्रदेश की तरक्की आपकी तरक्की से जुड़ी है। बाकी सब बकवास है। 



उन्होंने कहा कि"आपको दबाया जा रहा है, आपको जान-बूझकर गरीब रखा जा रहा है, पद खाली हैं लेकिन आपको नौकरियां नहीं दी जा रही हैं ताकि आप गरीब रहें, आप राशन के बोरे पर निर्भर रहें, आप सशक्त न हो सकें। ये है इनकी साजिश!""प्रियंका गांधी ने कहा, ''कोई गर्मी निकाल रहा है। कोई चर्बी निकाल रहा है। कोई पाकिस्तान और बुल्डोजर की बातें कर रहा है। बुल्डोजर चलाने से गरीब का पेट भरेगा? पाकिस्तान की बात से आपका पेट भरेगा? नेताओं से बोलिए कि हमारी समस्याओं पर बात करो।"



'नौजवान बेरोजगार पड़े हैं,  किसान, छोटे व्यापारी, दुकानदार परेशान हैं,. महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है

प्रियंका गांधी ने कहा, '''नौजवान बेरोजगार पड़े हैं - किसान, छोटे व्यापारी, दुकानदार परेशान हैं - महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है ये सब क्यों हो रहा है? क्योंकि आपके सामने जो राजनीति आई है, वो आपको सिर्फ गुमराह करने वाली है| उन्होंने कहा कि"'हमारी सरकार में किसानों के ₹72,000 करोड़ के कर्ज माफ हुए। आज किसके कर्ज माफ हो रहे हैं? बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ हो रहे हैं। जिनके पास लाखों करोड़ हैं, उनके कर्ज माफ हो रहे हैं और जिनके पास कुछ नहीं है, उनके कर्ज माफ नहीं हो रहे| 


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-women-s-manifesto-in-lucknow


उन्होंने कहा कि"'किसानों ने आंदोलन किया, एक साल के लिए दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे रहे, प्रधानमंत्री मिलने तक नहीं गए। 700 किसान शहीद हुए, 6 किसानों को तो मंत्री के बेटे ने कुचल दिया। प्रधानमंत्री से लेकर इनके सारे मंत्री चुप रहे|



प्रियंका गांधी ने कहा,''जब आप लोगों ने संघर्ष किया, मैं 3 साल से यूपी में काम कर रही हूं, मैंने एक बार भी संघर्ष में अखिलेश यादव को घर से बाहर निकलते हुए नहीं देखा। चुनाव के 3 महीने पहले अचानक बस निकली, सिर्फ वोट मांगने के लिए, वही ध्रुवीकरण के आधार पर|



हमारे वादे- -पिछड़े, अति पिछड़े, दलित युवा को रोजगार शुरू करने के लिए ₹5 लाख का ऋण 1% ब्याज पर दिलाएंगे 

- महिलाओं को सरकारी रोजगार में 40% आरक्षण 

- किसानों का पूरा कर्ज माफ






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।