मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

श्रावस्ती: हीरो मोटोकॉर्प कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार, डीलरशिप दिलवाने के नाम पर वसूलते थे लाखों रुपए

श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में क्राइम ब्रांच व थाना इकौना पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता| श्रावस्ती में हीरो मोटोकार्प लि0 कम्पनी का डीलरशिप दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी व जालसाजी करके 6,87…

श्रावस्ती: हीरो मोटोकॉर्प कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार, डीलरशिप दिलवाने के नाम पर वसूलते थे लाखों रुपए
श्रावस्ती: हीरो मोटोकॉर्प कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार, डीलरशिप दिलवाने के नाम पर वसूलते थे लाखों रुपए | फ़ोटो: TVL News

श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में क्राइम ब्रांच व थाना इकौना पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता| श्रावस्ती में हीरो मोटोकार्प लि0 कम्पनी का डीलरशिप दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी व जालसाजी करके 6,87,200 रुपये की ठगी करने वाले गैंग के 02 अभियुक्त गिरफ्तार हुए है।वही घटना में 10 मोबाइल 01 लेपटाप 01केलकुलेटर, 01 हार्डडिस्क 01 पेनड्राइव बरामद व ठगी कर बैंक खातो में जमा की गयी धनराशि फ्रीज की गई है।



आवेदक सनत कुमार कसौंधन पुत्र स्व0 शिव कुमार ने 11 मार्च को पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती अरविन्द कुमार मौर्य को लिखित प्रार्थना पत्र देकर हीरो मोटोकार्प लि0 कम्पनी का डीलरशिप दिलाने के नाम का लालच देकर उसके साथ साइबर अपराधियो ने धोखाधडी कर 6,87,200 रुपये हड़प लेने की बात बताई थी।वही तत्काल साइबर सेल सर्विलांस सेल एसओजी व थाना इकौना की संयुक्त टीम बनाकर घटना के अनावरण के निर्देश दिए थे।



वही पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों के फलस्वरुप साइबर सेल सर्विलांस सेल एसओजी व थाना इकौना की संयुक्त टीम ने आज ठगी करने वाले गैंग के 02 शातिर अभियुक्तों को महालक्ष्मी अपार्टमेंट जीवनपार्क थाना डाबरी नई दिल्ली से गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है।



गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हमारे द्वारा हीरो मोटोकार्प लि0 कम्पनी का डीलरशिप दिलाने के लिए फर्जी वेबसाइट motocorpdealship.in बनायी गयी लोग डीलरशिप के लिए हमारे वेबसाइट पर आवेदन करते थे। जिससे कस्टमर का डेटा नाम, पता, मेल0आई0डी0 औऱ सम्पर्क सूत्र प्राप्त होता था। 



इसके बाद गिरोह के कुछ सदस्य जो कॉल सेन्टर के काम करने के अनुभवी होते है कस्टमर डिटेल में से हीरो मोटोकार्प लि0 कम्पनी का एंजेट बनकर कम्पनी की डीलरशिप दिलाने का लालच देकर अपने फर्जी एकाउन्ट को कम्पनी का बताकर कस्टमर द्वारा आनलाइन पैसा जमा करा लेते है।तथा उन पैसे को ए0टी0एम0 कार्ड के माध्यम से भिन्न भिन्न जनपदो के ए0टी0एम0 से पैसा निकाल लेते है। और उस पैसों को गैंग के सभी सदस्यों द्वारा आपस में बांट कर अपने अपने व्यक्तिगत शौक को पूरा करने में खर्च करते है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।