श्रावस्ती: यूपी के श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल टीचर का बेरहम चेहरा सामने आया है| सिरसिया के पंडित ब्रह्मदत्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के टीचर ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को पीट पीटकर मार डाला| आरोप है कि विद्यालय के टीचर ने 250 रूपये की फीस के लिए बच्चे की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई|
मामला श्रावस्ती जनपद के सिरसिया में स्थित पंडित ब्रह्मदत्त उच्च माध्यमिक विद्यालय, चैलाही का है| छात्र के परिजनों के अनुसार,''बीते 8 अगस्त को स्कूल गए छात्र की स्कूल टीचर ने फीस न जमा होने को लेकर बेरहमी से पिटाई कर दी थी| पिटाई के बाद छात्र की हालत गंभीर थी जिसे बाद में इलाज के लिए बहराइच ले जाया गया था| यहां इलाज के दौरान छात्र की बुधवार, 17 अगस्त की देर शाम मौत हो गई|
छात्र की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने भिनगा सिरसिया मार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया| मौके पर पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ| फिलहाल पुलिस ने मृतक छात्र के चाचा की तहरीर पर मामला दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है|
मृतक छात्र के भाई राजेश विश्वकर्मा ने कहा,''मेरे भाई को उसके शिक्षक ने स्कूल की फीस (250 रुपये प्रति माह) के कारण बेरहमी से पीटा| पीड़ित भाई ने कहा,''मैंने इसे (फीस के 250 रुपये) ऑनलाइन दिया था लेकिन मास्टर को पता नहीं चला और मेरे भाई को बेरहमी से पीटा ... उसका हाथ टूट गया था और खून बहा (internal Bleeding.). ... शिक्षक ने मेरे भाई को मार डाला
श्रावस्ती एसपी अरविंद के मौर्य ने कहा,''सिरसिया थाना क्षेत्र के अपने गांव के पास के एक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 3 के 13 वर्षीय छात्र की 17 अगस्त को बहराइच के अस्पताल में मौत हो गई थी। उसके चाचा की शिकायत में कहा गया है कि 8 अगस्त को उसके स्कूल के शिक्षक ने उसे पीटा था। मामला दर्ज किया गया; जांच जारी|