देहरादून : UKSSSC Paper Leak Case: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग 2021 परीक्षा पेपर लीक मामले में 18 अगस्त को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया| एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया,'' यूकेएसएसएससी परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने उत्तरकाशी के बड़कोट निवासी अंकित रमोला को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है. परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में अब तक अंकित समेत 19 आरोपित गिरफ्तार किये गये है|
इस मामले में भाजपा ज़िला पंचायत सदस्य हाकम सिंह की गिरफ्तारी के बाद कुछ और नेताओं के नामों को लेकर चर्चा बनी हुई है| परीक्षा पेपर लीक मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर सकता है|
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया,''उत्तराखंड एसएसएससी पेपर लीक मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर सकता है| पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने अब तक 83 लाख रुपये बरामद किए हैं. यह बात सामने आई है कि 15 से 20 लाख रुपये में एग्जाम पेपर बिके थे, इसलिए बड़ी रकम के शामिल होने की आशंका है|
इससे पहले, 14 अगस्त को 18वां आरोपी BJP जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को किया गया था| उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने 13 अगस्त 2022 को जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को हिरासत में लिया था| पूछताछ के बाद एसटीएफ ने उसे अरेस्ट कर लिया है था। भाजपा नेता हाकम सिंह जिला पंचायत सदस्य जखोल से पूर्व वर्ष 2008 से वर्ष 2013 तक ग्राम प्रधान लीवाड़ी भी रहा है।
गिरफ्तार 17 आरोपितों के नाम
01- मास्टरमाइंड हाकम सिंह, भाजपा, उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य
02-सूर्य प्रताप, अतिरिक्त निजी सचिव, उत्तराखंड सचिवालय में न्याय विभाग
03-एग्जाम पेपर लीक का मास्टरमाइंड तनुज शर्मा
04-हिमांशु कांडपाल निवासी दनिया दौलीगार, धौलादेवी, अल्मोड़ा (नैनीताल रामनगर सीजेएम कोर्ट जूनियर असिस्टेंट )
05-अमरीश गोस्वामी, उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल
06-जयजीत दास, निवासी पंडितवाड़ी देहरादून
07-मनोज जोशी निवासी ग्राम मयोली अल्मोड़ा (निष्कासित पीआरडी जवान)
08-मनोज जोशी निवासी ग्राम पाटी चंपावत
09-कुलवीर सिंह चौहान निवासी चांदपुर बिजनौर
10-शूरवीर सिंह चौहान निवासी कालसी देहरादून
11-गौरव नेगी निवासी किच्छा ऊधमसिंह
12-महेंद्र चौहान,निवासी उत्तराखंड
13-दीपक शर्मा, निवासी उत्तराखंड
14-दीपक चौहान ,निवासी उत्तराखंड ( उत्तराखंड यूनिवर्सिटी कर्मचारी)
15-भावेश जगूड़ी,निवासी उत्तराखंड ( उत्तराखंड यूनिवर्सिटी कर्मचारी)
16- गौरव चौहान, अपर निजी सचिव, लोक निर्माण एवं वन विभाग उत्तराखंड सचिवालय
17- अंकित रमोला, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी
एग्जाम पेपर लीक मामले में भाजपा जिपं सदस्य हाकम सिंह गिरफ्तार
UKSSSC Paper Leak Case: एग्जाम पेपर लीक मामले में एक और न्यायिक कर्मचारी गिरफ्तार