डुमरियागंज/ सिद्धार्थनगर: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी व प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा को डॉक्टरेट ऑफ होम्योपैथी की उपाधि इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज एंड रिसर्च इन अल्जीरिया द्वारा प्रदान किया गया l यह उपाधि अल्जीरिया यूनिवर्सिटी के चेयरमैन प्रोफेसर डॉक्टर ईसा बुहारी ने प्रमाण पत्र, भेजा है l
डॉक्टर भास्कर शर्मा को यह मानद उपाधि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति मैं किए गए शोध कार्यों तथा देश विदेश में होम्योपैथी के विकास व प्रचार प्रसार के लिए दिया गया हैl इसके पूर्व डॉ भास्कर शर्मा को अमेरिका, टोंगा, दुबई, लंदन,मालदीव, नाइजीरिया, डोमिनिका, ब्राजील आदि विश्वविद्यालय द्वारा मिल चुका है। इतना ही नहीं डॉक्टर भास्कर शर्मा विश्व के इकलौते होम्योपैथिक चिकित्सक हैं जिनका नाम होम्योपैथी के क्षेत्र में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज है।
अभी हाल ही में डॉक्टर भास्कर शर्मा को गूगल ने होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में रिसर्च स्कॉलर का प्रमाण पत्र दिया है। हाल ही में डॉक्टर भास्कर शर्मा को यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन अमेरिका ने एक लाख रुपए की पुरस्कार दिया गया है l
डॉ शर्मा को उपाधि मिलने पर डॉक्टर आरके विश्वास, डॉक्टर ज्योत्सना सिंह, डॉक्टर नीति प्रभा, डॉक्टर एम शर्मा, डॉक्टर राजकुमार शर्मा,डॉ शशिकांत, डॉ सोनपा विश्वकर्मा,डॉ पंकज शर्मा, डॉ रजनीश शर्मा, डॉक्टर सचिन कुशवाहा, डॉक्टर अक्षिता गुप्ता, डॉ राकेश शर्माp डॉक्टर प्रणेश सिंह, डॉ राजेश शर्मा,कृष्णा लाल यादव आदि लोगों ने बधाइयां दी।
रिपोर्ट- सत्येन्द्र उपाध्याय