सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 5 अन्तर्जनपदीय शातिर लुटेरों को मुठभेड में गिरफ्तार किया हैं| एक सप्ताह बाद पुलिस ने प्याज व्यापारी से हुई लूट का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। लुटेरों के कब्जे से 39,500/- नगदी, लूटी गयी मोटरसाइकिल, अवैध शस्त्र, कारतूस व पीड़ित के कागजात बरामद हुए है|
बताते चलें कि, बीती 20 जुलाई की सुबह शहर के मोहल्ला कजियारा निवासी मोइन अहमद सुबह करीब पांच बजे घर से स्कूटी लेकर निकले थे। उनके पास करीब सवा लाख रुपये की नकदी थी। जैसे ही वह गल्ला मंडी गेट पर पहुंचे, पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने डरा धमका कर नकदी छीन ली थी।
एसपी सुशील चंद्रभान ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले रामनगर मिश्रिख निवासी प्रयांशू उर्फ लालू, जिला उन्नाव के थाना सफीपुर गांव बाबर अली निवासी विशाल उर्फ गोल्डी, जिला लखनऊ के थाना पारा के जलालपुर फाटक निवासी मो. फरमान, जिला हरदोई थाना कछौना के गांव समशापुर निवासी अनिल सिंह, मिश्रिख के लोधौरा गांव निवासी ऋषि दीक्षित को कनवाखेड़ा के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
उत्तरी सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित ने कहा,' 5 लुटेरों को गिरफ़्तार किया है। इनकी शिनाख्त में शहर में लगे CCTV कैमरों की काफी मदद मिली। इन्होंने पूर्व में भी कई आपराधिक गतिविधियां की हैं, इनके गैंग लीडर (विशाल उर्फ गोल्डी) पर कई मुकदमें दर्ज़ हैं। नकदी, बाइक और अवैध हथियार बरामद हुए हैं|