मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सीतापुर: मस्जिद के बाहर माइक पर महंत ने दी मुस्लिम महिलाओं को रेप की खुलेआम धमकी, कहा- तुम्हारे घर से उठाकर तुम्हारी बहन-बेटियों का बलात्कार करूंगा; NCW ने DGP को चिट्ठी लिख सख्त कार्रवाई की मांग की

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक महंत द्वारा मस्जिद के बाहर माइक पर दी गई एक हेट स्पीच का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की नाराजगी भी देखने को मिल रही है।…

सीतापुर: मस्जिद के बाहर माइक पर महंत ने दी मुस्लिम महिलाओं को रेप की खुलेआम धमकी, कहा- तुम्हारे घर से उठाकर तुम्हारी बहन-बेटियों का बलात्कार करूंगा; NCW ने DGP को चिट्ठी लिख सख्त कार्रवाई की मांग की
सीतापुर: मस्जिद के बाहर माइक पर महंत ने दी मुस्लिम महिलाओं को रेप की खुलेआम धमकी, कहा- तुम्हारे घर से उठाकर तुम्हारी बहन-बेटियों का बलात्कार करूंगा; NCW ने DGP को चिट्ठी लिख सख्त कार्रवाई की मांग की | फ़ोटो: TVL News

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक महंत द्वारा मस्जिद के बाहर माइक पर दी गई एक हेट स्पीच का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।  वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की नाराजगी भी देखने को मिल रही है। वहीं लोगों के आक्रोश के बीच पुलिस वीडियो की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। फ़िलहाल ने पुलिस ने महंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है|



दरअसल वायरल हो रहा वीडियो सीतापुर जिले में एक मस्जिद के बाहर का बताया जा रहा है। जहां महंत के द्वारा मुस्लिम महिलाओं का अपहरण कर उनके बलात्कार की धमकी दी जा रही है।  महंत को कहते हुए सुना जा सकता है कि वह मुस्लिम महिलाओं का अपहरण कर उनका बलात्कार करेंगे। इस बीच मौजूद लोग भीड़ में जय श्री राम के नारे लगाते हुए सुने जाते हैं।



गौर करने वाली बात है कि जिस दौरान महंत के द्वारा यह बयान दिया जा रहा है उस समय वहां एक पुलिसकर्मी भी दिखाई पड़ रहा है। जिन महंत ने यह बयान दिया है वह खैराबाद कस्बे के महर्षि श्री लक्ष्मण दास उदासीन आश्रम के महंत बजरंग मुनि दास बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह जुलूस नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के अवसर पर निकाला गया था। जैसे ही यह जुलूस मस्जिद के पास पहुंचा तो उन्होंने लाउडस्पीकर से नफरती भाषण देना शुरू कर दिया। 



वीडियो में महंत कह रहे हैं कि, ''मैं मुसलमानों से कह रहा हूं कि अगर एक भी हिंदू लड़की को छेड़ा तो मैं आपकी बहू और बेटी को आपके घर के बाहर लाऊंगा और फिर उसके साथ बलात्कार करूंगा।




मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार, 2 अप्रैल की है| यहां खैराबाद इलाके में बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि ने नव-संवत्सर के मौके पर जुलूस निकाला| महंत बजरंग मुनि कार में बैठे थे और उनके समर्थक सड़क पर चल रहे थे| वायरल वीडियो के मुताबिक जब ये जुलूस खैराबाद की मस???जिद के सामने पहुंचा तो बजरंग मुनि ने माइक लेकर बोलना शुरू किया| महंत ने मुस्लिम के लोगों को अशोभनीय बातें बोलीं और महिलाओं को बलात्कार की धमकी दी| 



'तुम्हारी बहन-बेटियों का रेप करूंगा':महंत बजरंग मुनि दास

मस्जिद के बाहर माइक पर महंत बजरंग मुनि दास ने कहा,'' मैं बहुत प्यार से तुमको समझा दे रहा हूं कि अगर इस इलाके में एक हिंदू लड़की छेड़ी, तो मैं खुलेआम तुम्हारे घर से तुम्हारी बहू-बेटियों को उठाकर बलात्कार करूंगा| ‘मैं आपको पूरे प्यार से यह कह रहा हूं कि अगर खैराबाद में एक भी हिंदू लड़की को आपके द्वारा छेड़ा गया, तो मैं आपकी बेटी और बहू को आपके घर से बाहर लाऊंगा और उसके साथ बलात्कार करूंगा| इसके बाद भीड़ "जय श्री राम" के नारे लगाकर उसका जय-जयकार कर रही है|



NCW ने DGP को चिट्ठी लिख सख्त कार्रवाई की मांग की

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूपी के डीजीपी को पत्र लिखा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि एक खास समुदाय की महिलाओं के साथ बलात्कार के बारे में सार्वजनिक रूप से इस तरह की बात करने वाले लोग स्वीकार्य नहीं हैं। हमने आज ही यूपी के डीजीपी को लिखा है और मैं इस मामले को व्यक्तिगत रूप से उनके साथ उठाने जा रही हूं, चाहे वे धार्मिक संत हों या कोई भी, उन्हें कार्रवाई की जानी चाहिए।



सीतापुर में महंत के अभद्र भाषा के वायरल वीडियो पर NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा,''ये महंत कहलाते हैं और ऐसी बातें करते हैं, महिलाएं चाहे किसी भी समदाय की हो उनका सम्मान होना चाहिए। 1-2 साल से देखा जा रहा है कि हिंदू मुसलमानों को धमकी दे रहे है या मुसलमान हिंदुओं को धमकी दे रहे हैं, इसमें महिलाएं ही निशाना बनती हैं| 



रेखा शर्मा ने कहा,''हम ऐसी शिकायतें बार-बार ले रहे हैं और उन्हें पुलिस के पास ले जा रहे हैं, ऐसा लगता है कि मामले कम नहीं हो रहे हैं। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं और आम लोग भी ऐसी घटनाओं को प्रोत्साहित करते हैं  एक खास समुदाय की महिलाओं के साथ बलात्कार के बारे में सार्वजनिक रूप से इस तरह की बात करने वाले लोग स्वीकार्य नहीं हैं। हमने आज ही UP के DGP को लिखा है चाहे वे धार्मिक संत हों या कोई भी,कार्रवाई होनी चाहिए|



आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

उत्तर प्रदेश ADG (क़ानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा, एफआईआर दर्ज की गई है (यूपी के सीतापुर में महंत के अभद्र भाषा पर) और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।