मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली : अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के 4 चोर गिरफ्तार, चोरी के 36 मोबाइल व जेवर समेत अन्य सामान बरामद

रायबरेली: रायबरेली जिले की ऊंचाहार कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर चोरों के गैंग का खुलासा करते हुए 4 चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोर…

रायबरेली : अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के 4 चोर गिरफ्तार, चोरी के 36 मोबाइल व जेवर समेत अन्य सामान बरामद
रायबरेली : अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के 4 चोर गिरफ्तार, चोरी के 36 मोबाइल व जेवर समेत अन्य सामान बरामद | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली जिले की ऊंचाहार कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर चोरों के गैंग का खुलासा करते हुए 4 चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी के 36 मोबाइल फोन, चांदी के आभूषण व तीन अवैध असलहे समेत अन्य सामग्री बरामद की है। एसपी श्लोक कुमार ने खुलासा करने वाली टीम को 5 हजार इनाम देने की भी घोषणा की है।



आपको बता दे कि रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों शातिर चोरो द्वारा कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। जिस पर ऊंचाहार पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में जुटी थी। 



जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चंद्रेश कुमार गौतम, लालजी सोनकर, सोहनलाल व अनुपम सोरज जोकि प्रतापगढ़ जनपद के रहने वाले है को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी के 36 मोबाइल फोन, चांदी की 6 पायल, तीन अवैध असलहे व चोरी में प्रयुक्त औजार भी बरामद किया है। बताया जा रहा है इन चारों आरोपियों ओर रायबरेली समेत कई अन्य थानों में दर्ज़नो आपराधिक मामले दर्ज है।



पुलिस ने बताया कि चोरी की योजना बना रहे प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर कोतवाली अंतर्गत लाला बाजार निवासी लालजी सोनकर उर्फ लल्ला तथा प्रतापगढ़ जिले के ही मानिकपुर कोतवाली अंतर्गत मनार गांव निवासी सोहनलाल तथा पनगो गांव निवासी चंद्रेश कुमार गौतम और साहब व कुंडा कोतवाली अंतर्गत विदासिन गांव निवासी अनुपम सरोज उर्फ बिहारी को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के पास से विभिन्न कंपनियों के 36 एंड्रायड फोन तथा छह चांदी के पायल व तीन अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किया गया है।



रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।