मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

IMDb की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में सोहम शाह की क्रेजी ने मारी एंट्री

सोहम शाह की आने वाली फिल्म क्रेजी ने रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त धमाका कर दिया है। IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड इंडियन मूवीज और शोज़ की लिस्ट में क्रेजी ने शानदार एंट्री मारी है और चौथे स्थान पर अपनी जगह…

IMDb की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में सोहम शाह की क्रेजी ने मारी एंट्री
IMDb की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में सोहम शाह की क्रेजी ने मारी एंट्री | फ़ोटो: TVL News



सोहम शाह की आने वाली फिल्म क्रेजी ने रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त धमाका कर दिया है। IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड इंडियन मूवीज और शोज़ की लिस्ट में क्रेजी ने शानदार एंट्री मारी है और चौथे स्थान पर अपनी जगह बना ली है।


यह दिखाता है कि सोहम शाह की अनोखी कहानी और दमदार एक्टिंग के लिए दर्शकों में कितनी उत्सुकता है। क्रेजी उन बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिनका सभी को बेसब्री से इंतज़ार है।


इस लिस्ट में सलमान खान की एक्शन से भरपूर सिकंदर, विक्की कौशल की ऐतिहासिक छावा और अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर व रकुल प्रीत सिंह की मजेदार रोमांटिक-कॉमेडी मेरे हसबैंड की बीवी भी शामिल हैं।


IMDb जैसे बड़े एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म पर क्रेजी की एंट्री यह साबित करती है कि भारतीय सिनेमा की आने वाली फिल्मों और शोज़ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।


IMDb अपने यूजर-ड्रिवन रेटिंग्स और रिव्यूज़ के लिए जाना जाता है, और इस लिस्ट में जगह बनाना किसी भी प्रोजेक्ट के लिए बड़ी बात होती है। खासतौर पर क्रेजी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी इसकी हटकर कहानी की वजह से बढ़ी है।


यह फिल्म एक फ्रेश और एंटरटेनिंग नैरेटिव का वादा करती है, जो कुछ अलग और नया देखने का मौका देगी।


सोहम शाह, जो तुम्बाड जैसी शानदार फिल्म में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर चुके हैं, इस बार भी अपनी नई फिल्म के जरिए कुछ अलग पेश करने वाले हैं।


क्रेजी बॉलीवुड के थ्रिलर जॉनर में कुछ नया लेकर आ रही है। इसकी स्टाइलिश विजुअल्स, दमदार सिनेमैटोग्राफी और जबरदस्त थ्रिल इसे एक रोमांचक सफर बनाने का वादा करती है।


यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसी जर्नी पर ले जाएगी, जहां हर मोड़ पर सस्पेंस और सरप्राइज़ मिलेगा। इस फिल्म को गिरीश कोहली ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद इसके प्रोड्यूसर हैं।


साथ ही, अंकित जैन को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। क्रेजी 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है, और इसके अनोखे कांसेप्ट ने पहले ही दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।