मुख्य सामग्री पर जाएँ
18 सितंबर 2026

BJP को Vote दोगे तो ज़हरीली शराब और भ्रष्टाचार मिलेगा, AAP को Vote दोगे तो स्कूल, अस्पताल और रोज़गार मिलेगा: गुजरात में बोले केजरीवाल

सोमनाथ: गुजरात चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज गुजरात दौरे पर पहुचे है| सोमनाथ के वेरावल में अरविंद केजरीवाल ने कहा,हम गुजरात में हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली द…

BJP को Vote दोगे तो ज़हरीली शराब और भ्रष्टाचार मिलेगा, AAP को Vote दोगे तो स्कूल, अस्पताल और रोज़गार मिलेगा: गुजरात में बोले केजरीवाल
BJP को Vote दोगे तो ज़हरीली शराब और भ्रष्टाचार मिलेगा, AAP को Vote दोगे तो स्कूल, अस्पताल और रोज़गार मिलेगा: गुजरात में बोले केजरीवाल | फ़ोटो: TVL News

सोमनाथ: गुजरात चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज गुजरात दौरे पर पहुचे है| सोमनाथ के वेरावल में अरविंद केजरीवाल ने कहा,हम गुजरात में हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे। मेरे पास कई लोग बिजली का बिल लेकर आए जिसमें कई खामियां हैं। हमारी अगर सरकार आई तो 31 दिसंबर 2021 तक के ऐसे सारे बिजली बिलों को माफ करेंगे|



केजरीवाल ने कहा,'मुझे पता है यह सब सुनकर सारे विपक्षी नेता टीवी चैनलों पर मुझे गालियां देंगे और कहेंगे की केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है। यह लोग सारी रेवड़ी अपने दोस्तों को बांट रहे हैं, यह सारी रेवड़ी स्विस बैंकों में ले जाते हैं। हम यह रेवड़ी जनता में बांटते हैं|



केजरीवाल ने कहा,"Gujarat में नक़ली शराब से 50 से ज़्यादा भाइयों की मौत हो गई।" Gujarat CM और C.R Paatil ज़हरीली शराब से पीड़ित लोगों से मिलने नहीं गए। हर जगह Vote ज़रूरी नहीं होता, ज़िंदगियां ज़रूरी होती हैं। अगर Delhi CM पीड़ितों से मिल सकता है तो Gujrat CM का तो फ़र्ज़ बनता है.. 



आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा,"BJP को Vote दोगे तो ज़हरीली शराब और भ्रष्टाचार मिलेगा।  AAP को Vote दोगे तो School, अस्पताल और रोज़गार मिल??गा।



उन्होंने कहा,,"BJP वाले कहते हैं कि Gujarat में नशा बंदी है। मैंने सुना है कि गली-गली में शराब मिलती है, गांव में भी मिलती है, शहर में भी मिलती है, फ़ोन करने पर घर पर Delivery हो जाती है ये हज़ारों करोड़ रुपयों का धंधा किसका है?



केजरीवाल ने कहा,''BJP Model: ज़हरीली शराब, भ्रष्टाचार मिलेगा, बच्चे आत्महत्या करेंगे और सारी रेवड़ी Swiss Bank में जाएगी। 

AAP Model: Free बिजली, अच्छे स्कूल-अस्पताल मिलेंगे। सारी रेवड़ी आपके बीच बांटी जाएगी। आपको तय करना है कि कौन सा मॉडल चुनना है।



Gujarat Govt पर 3.5 Lakh Crore का क़र्ज़ है। इन लोगों ने आपको कौन सी FREE की रेवड़ी बांटी? ये क़र्ज़ क्या केजरीवाल ने किया है? Swiss Bank में पैसा ले जाने से क़र्ज़ा होता है, जनता को फ़्री सुविधाएं देने से नहीं।



केजरीवाल ने कहा,'"Singapore Govt ने मुझे बुलाया, ये सुनने कि हमने Delhi में क्या अच्छा काम किया। इन्होंने मुझे जाने नहीं दिया। मेरा BJP को खुला Challenge- जैसे Schools/Mohalla Clinic मैंने बनाकर दिखाए, तुम वैसा 1 बनाकर दिखा दो, मैं मान जाऊंगा।"



उन्होंने कहा, हज़ारों करोड़ ख़र्च कर इन्होंने Bundelkhand Expressway बनाया। उद्घाटन के 5 दिन के अंदर सड़क जगह-जगह से धंस गई। ऐसा कैसे हो सकता है? यानी इन्होंने ठेकेदरों में रेवड़ी बांटी? तुम ठेकेदारों को रेवड़ी बांटो; मैं जनता में ना बांटू?


Gujarat के युवाओं को Rojgar Guarantee

-हर बेरोज़गार को रोज़गार
-जब तक नौकरी नहीं तब तक ₹3000/Month भत्ता
-10 लाख सरकारी नौकरी
-Paper Leak के ख़िलाफ़ कड़ा क़ानून
-सहकारी क्षेत्र की भर्ती में सिफ़ारिश/भ्रष्टाचार बंद, आम युवाओं को मिलेगी नौकरी






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।