मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सोनीपत रोड रेज केस: रोडवेज ड्राइवर हत्याकांड में एक महिला आरोपी गिरफ़्तार, थार गाड़ी भी जब्त

सोनीपत: हरियाणा पुलिस ने सोनीपत में रोडवेज चालक की हत्या के एक आरोपी महिला को गिरफ़्तार किया है। रोडवेज चालक की हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपियों में से पुलिस ने एक महिला आरोपी मोनिका को दिल्ली से गि…

सोनीपत रोड रेज केस: रोडवेज ड्राइवर हत्याकांड में एक महिला आरोपी गिरफ़्तार, थार गाड़ी भी जब्त
सोनीपत रोड रेज केस: रोडवेज ड्राइवर हत्याकांड में एक महिला आरोपी गिरफ़्तार, थार गाड़ी भी जब्त | फ़ोटो: TVL News

सोनीपत:  हरियाणा पुलिस ने सोनीपत में रोडवेज चालक की हत्या के एक आरोपी महिला को गिरफ़्तार किया है। रोडवेज चालक की हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपियों में से पुलिस ने एक महिला आरोपी मोनिका को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने महिला आरोपी के साथ ही घटना को अंजाम देने वाली थार गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है| महिला के अन्य साथियों की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम लगातार दबिश दे रही है|



सोनीपत पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग  ने कहा कि,'दिल्ली से एक महिला को गिरफ़्तार किया गया है। गाड़ी भी बरामद कर लिया गया है। महिला को आज कोर्ट में पेश किया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है|



बता दें कि, 6 सितंबर की सुबह सोनीपत के कुंडली थाने के सामने थार सवारों ने साइड को लेकर हुए विवाद के चलते हरियाणा रोडवेज के चालक जगबीर के ऊपर कार चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी थी| इसके बाद हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों में काफी रोष था| आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी ने चक्काजाम कर दिया था|



वही,रोडवेज चालक जगबीर की हत्या के बाद उसके छोटे बेटे संदीप ने सदमे में आकर आत्महत्या कर ली थी| संदीप ने वहीं पर जहर खाया जहां पिता का अंतिम संस्कार किया गया था| गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था| लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका|



रोडवेज ड्राइवर हत्याकांड में सोनीपत सीआईए-2 क्राइम ब्रांच की टीम ने अपनी जांच के दौरान दिल्ली के मोती नगर में जिम चलाने वाली मोनिका नाम की महिला को उस थार गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है जिससे बस चालक जगबीर की हत्या हुई थी|  पुलिस ने मोनिका का सोनीपत के सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया और बाद में उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है| अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच लगातार दबिश दे रही है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।