मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सूरज पंचोली ने 'केसरी वीर' के गाने 'शंभू हर हर' में दिखाई स्पिरिचुअल पॉवर की एक झलक

सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और डेब्यूटेंट आकांक्षा शर्मा स्टारर 'केसरी वीर' अपनी बड़ी रिलीज से बस एक दिन दूर है। इसी के मद्देनजर फिल्म के निर्माताओं ने इसका अगला गाना 'शंभू हर हर' लॉन्च क…

सूरज पंचोली ने 'केसरी वीर' के गाने 'शंभू हर हर' में दिखाई स्पिरिचुअल पॉवर की एक झलक
सूरज पंचोली ने 'केसरी वीर' के गाने 'शंभू हर हर' में दिखाई स्पिरिचुअल पॉवर की एक झलक | फ़ोटो: TVL News

सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और डेब्यूटेंट आकांक्षा शर्मा स्टारर 'केसरी वीर' अपनी बड़ी रिलीज से बस एक दिन दूर है। इसी के मद्देनजर फिल्म के निर्माताओं ने इसका अगला गाना 'शंभू हर हर' लॉन्च किया है। इस गाने में सूरज पंचोली एक गहरे आध्यात्मिक अवतार में नजर आ रहे हैं, जो भगवान महादेव की ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई देते हैं। आग की पृष्ठभूमि में फिल्माया गया यह गाना दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्यात्मक अनुभव देता है।

 

गाने को दिग्गज गायक कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है। 'शंभू हर हर' का संगीत, रचना, अरेंजमेंट और प्रोडक्शन मोंटी शर्मा द्वारा किया गया है। इसके बोल भी मोंटी शर्मा ने ही लिखे हैं। यह ऊर्जा से भरपूर आध्यात्मिक गीत पैनोरमा म्यूज़िक लेबल के तहत प्रस्तुत किया गया है।

'केसरी वीर' एक पीरियड वॉर फिल्म है, जो सोमनाथ मंदिर और धर्म की रक्षा के लिए लड़े गए गुमनाम वीरों की साहसिक गाथा को दर्शाती है। हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर में सुनील शेट्टी को निडर योद्धा वेगदा जी के रूप में दिखाया गया है। उनके साथ सूरज पंचोली वीर हमीरजी गोहिल की भूमिका में हैं, वहीं आकांक्षा शर्मा राजल के रूप में दमदार एंट्री करती हैं। यह तिकड़ी एक साथ मिलकर उस खतरनाक विलेन ज़फ़र (विवेक ओबेरॉय) का सामना करती है, जो जबरन धार्मिक परिवर्तन करवाना चाहता है।

सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजी यह फिल्म प्रिंस धीमान द्वारा निर्देशित है और कनु चौहान द्वारा चौहान स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित की गई है। पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज़ की जा रही यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, और दर्शकों को एक्शन, इमोशन और ड्रामा से भरपूर अनुभव देने का वादा करती है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 21 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।