मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आमिर ख़ान स्टारर 'सितारे ज़मीन पर' के पहले गाने 'गुड फॉर नथिंग' की रिलीज डेट हुई तय

आमिर खान की अगली फिल्म सितारे ज़मीन पर को लेकर एक्साइटमेंट अब अपने पीक पर है। 2007 की क्लासिक तारे ज़मीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही ये फिल्म रिलीज़ के करीब आते ही जबरदस्त चर्चा में है। ट्रेल…

आमिर ख़ान स्टारर 'सितारे ज़मीन पर' के पहले गाने 'गुड फॉर नथिंग' की रिलीज डेट हुई तय
आमिर ख़ान स्टारर 'सितारे ज़मीन पर' के पहले गाने 'गुड फॉर नथिंग' की रिलीज डेट हुई तय | फ़ोटो: TVL News

आमिर खान की अगली फिल्म सितारे ज़मीन पर को लेकर एक्साइटमेंट अब अपने पीक पर है। 2007 की क्लासिक तारे ज़मीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही ये फिल्म रिलीज़ के करीब आते ही जबरदस्त चर्चा में है। ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही हर जगह बस इसी फिल्म की बातें हो रही हैं, लोग बेसब्री से एक और इमोशनल जर्नी पर निकलने को तैयार हैं।

एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है फिल्म में नजर आने वाले 10 नए चेहरे, ये यंग डेब्यूटेंट्स पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। सितारे ज़मीन पर एक इमोशनल और इंस्पायरिंग जर्नी का वादा करती है। इस बढ़ती चर्चा के बीच सूत्रों के मुताबिक मेकर्स अब फिल्म का पहला गाना रिलीज़ करने वाले हैं, जिससे क्रेज़ और भी ज्यादा बढ़ गया है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया, “सितारे ज़मीन पर का पहला गाना गुड फॉर नथिंग 22 मई को रिलीज़ होने जा रहा है। इसे शंकर महादेवन और अमिताभ भट्टाचार्य ने गाया है, जिसमें नील मुखर्जी ने गिटार और शेल्डन डी'सिल्वा ने बेस बजाया है।” गाने को लेकर म्यूज़िक लवर्स में अभी से जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।

सितारे ज़मीन पर का ट्रेलर एक इमोशनल रिडेम्पशन स्टोरी की झलक दिखाता है। कहानी एक पूर्व बास्केटबॉल कोच की है, जो कानूनी मुसीबतों में फंसने के बाद कोर्ट के आदेश पर ऐसे बच्चों की टीम को ट्रेन करता है जिन्हें समाज 'मिसफिट्स' मानता है। ये जर्नी इमोशन्स, ह्यूमर, ग्रोथ और सेकंड चांसेज़ से भरी हुई है।

आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर 'शुभ मंगल सावधान' बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ 'सितारे ज़मीन पर' में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 21 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।