मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

J&K के सोपोर में बुर्का पहनी महिला ने सीआरपीएफ के बंकर पर फेंका पेट्रोल बम: वारदात सीसीटीवी में कैद, बुर्का वाली महिला की हुई पहचान

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में एक महिला के सीआरपीएफ (CRPF) के बंकर के ऊपर पेट्रोल बम (Petrol Bomb) फेंकने का मामला सामने आया है | जम्मू कश्मीर के सोपोर में 'कल, मंगलवार शाम बुर्का पहनी हुई एक महिला ने सीआ…

J&K के सोपोर में बुर्का पहनी महिला ने सीआरपीएफ के बंकर पर फेंका पेट्रोल बम: वारदात सीसीटीवी में कैद, बुर्का वाली महिला की हुई पहचान
J&K के सोपोर में बुर्का पहनी महिला ने सीआरपीएफ के बंकर पर फेंका पेट्रोल बम: वारदात सीसीटीवी में कैद, बुर्का वाली महिला की हुई पहचान | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में एक महिला के सीआरपीएफ (CRPF) के बंकर के ऊपर पेट्रोल बम (Petrol Bomb) फेंकने का मामला सामने आया है | जम्मू कश्मीर के सोपोर में 'कल, मंगलवार शाम बुर्का पहनी हुई एक महिला ने सीआरपीएफ के बंकर पर बम फेंका। मंगलवार शाम को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में बुर्का पहनी एक महिला ने सीआरपीएफ नाके पर पेट्रोल बम फेंक दिया|



महिला ने पहले पेट्रोल से भरे बैग को जलाया और फिर सुरक्षाबलों के बंकर पर पेट्रोल फेंका और फरार हो गई| ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई| घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है| घटना मंगलवार शाम 7:12 बजे की है|  जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा,''बुर्का वाली महिला की हमने पहचान कर ली है, उस महिला को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा| 



सीसीटीवी में रोजाना की तरह लोग सड़क पर आते-जाते दिख रहे हैं| तभी नकाब पहने एक महिला जिसके हाथ में एक बैग है वो कुछ पलों के लिए रूकती है| वो जहां पर रुकी ठीक वहीं बैरिकेटिंग भी की गई है और बैरिकेटिंग के नजदीक सीआरपीएफ का बंकर है| नकाब पहने महिला कुछ सेकेंड के लिए इधर-उधर देखती है| फिर वो बैग से पेट्रोल बम निकालती है और बंकर पर फेंककर फरार हो जाती है|



आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा, सोपोर में सीआरपीएफ बंकर पर पेट्रोल बम फेंकने वाली महिला की पहचान हो गई है| उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा| 




श्रीनगर के रैनावारी में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर
वहीं मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के रैनावारी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में ' दो आतंकवादी मारे गए हैं| श्रीनगर में हुए एनकाउंटर में लश्कर ए तैयबा और टीआरएफ के 2 लोकल आतंकी मारे गए हैं। ये दोनों आतंकी सिविलियन्स की हत्या समेत कई अपराधों में शामिल थे। 



श्रीनगर के रैनावारी इलाके में मंगलवार रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। श्रीनगर एनकाउंटर में LeT/TRF(लश्कर-ए-तैयबा/ आतंकी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट')  के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए हैं। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है| 


इस मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकी की पहचान रईस अहमद भट्ट के रूप में हुई है। वह पहले एक पत्रकार था और अनंतनाग में एक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल  'ValleyNews Service' चला रहा था। वह साल 2021 में आतंकियों के प्रभाव में आया। उसके खिलाफ पहले से आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से 2 एफआईआर रजिस्टर्ड थीं। मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आतंकवादी की पहचान बिजबेहरा के हिलाल आह राह के रूप में हुई है, वो 'सी' श्रेणी का आतंकवादी है| 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।