मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट 27 अगस्त से गुवाहाटी में शुरू होगा, सुशीला देवी ने कही ये बात

नई दिल्ली: पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट 27 अगस्त से भारत के चार क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम, खेलो इंडिया के माध्यम से महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का…

पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट 27 अगस्त से गुवाहाटी में शुरू होगा, सुशीला देवी ने कही ये बात
पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट 27 अगस्त से गुवाहाटी में शुरू होगा, सुशीला देवी ने कही ये बात | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट 27 अगस्त से भारत के चार क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम, खेलो इंडिया के माध्यम से महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का समर्थन करने को लेकर युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा जूडो टूर्नामेंट एक और पहल है।



राष्ट्रीय दौर से पहले चार क्षेत्रों में आयोजित होने वाला टूर्नामेंट, एक खुला क्षेत्रीय स्तर का रैंकिंग टूर्नामेंट है। प्रतियोगी चार आयु वर्गों में हैं: सब-जूनियर (12-15 वर्ष), कैडेट (15-17 वर्ष), जूनियर (15-20 वर्ष) और सीनियर (15+ वर्ष)।



युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कुल 1.74 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसमें 48.86 लाख रुपये की पुरस्कार राशि शामिल है।



बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने वाली सुशीला देवी ने कहा,"मैं भारतीय जूडो फेडरेशन और खेल प्राधिकरण को जूडो के लिए इस तरह की प्रतियोगिता की योजना बनाने और देश में खेल को आगे बढ़ाने के लिए सभी कदम उठाने के लिए धन्यवाद देती हूं। यह वास्तव में भारत में जूडो के और विकास में मदद करेगा।"


सभी चार जोनों में प्रतियोगिता के बाद, 20-23 अक्टूबर के लिए नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय दौर का आयोजन किया जाएगा।



जोनों के लिए प्रतियोगिता कार्यक्रम का विवरण:

तिथियां: अगस्त 27-31 | सितम्बर 1-5 | सितम्बर 5-9 | सितम्बर 11-15

क्षेत्र: पूर्वी क्षेत्र | दक्षिण क्षेत्र | उत्तर क्षेत्र | पश्चिम क्षेत्र

स्थान: भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र गुवाहाटी, असम | वीकेएन मेनन स्टेडियम, त्रिशूर, केरल | पेस्टल वुड स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड |सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गुजरात






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।