औरैया में तीन लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप: व्यापारी, उनकी पत्नी और बेटे की रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
औरैया: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया जिले के कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक परिवार के 3 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए| कोतवाली क्षेत्र के गुरुहाई मुहाल के रहने वाले व्यापारी, उसकी पत्नी…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
औरैया में तीन लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप: व्यापारी, उनकी पत्नी और बेटे की रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News
औरैया: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया जिले के कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक परिवार के 3 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए| कोतवाली क्षेत्र के गुरुहाई मुहाल के रहने वाले व्यापारी, उसकी पत्नी और बेटे की रहस्यमय परिस्थितियों में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मिला है। गुरुवार ( 25 अगस्त, 2022 की) सुबह जब छोटा बेटा कमरे में गया तब घटना की जानकारी हुई।
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। 'प्रकाश चंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप पोरवाल उम्र (48), पत्नी मीरा पोरवाल (46) और बड़ा बेटा शिवम (26) का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम छानबीन करने में जुटी हुई है। फिलहाल अभी मौत का कारण पता नहीं चला है।
संदीप पोरवाल प्रकाश चन्द्र महाविद्यालय में प्रबंधक थे। LPG पंप से लेकर ईंट भट्टा तक है। मौके पर पहुंचे औरैया एसपी शीशपाल सिंह ने बताया,''फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने से पहले हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।