Birmingham Commonwealth Games 2022: भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। बॉक्सिंग में पुरुषों के 57 किग्रा (फेदरवेट) वर्ग के सेमीफाइनल में भारत के मोहम्मद हुसामुद्दीन हार गए हैं। घाना के जोसेफ कॉमी ने उन्हें 4-1 से हराया। हुसामुद्दीन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। बॉक्सिंग में भारत का ये दुसरा मेडल है|
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 36 पदक जीत चुका है। आज कुश्ती में रवि दहिया, नवीन और विनेश फोगाट ने स्वर्ण जीता। जबकि कुश्ती में ही पूजा गहलोत और पूजा सिहाग ने शनिवार को ब्रॉन्ज मेडल जीता|
कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को कुश्ती में भारत को छह पदक मिले। इससे पहले, शनिवार को भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लैंबोरिया ने महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता | दस हजार मीटर पैदल चाल में प्रियंका, 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले और लॉन बॉल में पुरुष टीम ने रजत पदक जीता।
जैस्मिन लैंबोरिया ने बॉक्सिंग में भारत को पहला मेडल दिलाया। विमेंस बॉक्सिंग की 60 KG वेट कैटेगरी में जैस्मिन को इंग्लैंड की गेमा पैज रिचर्डसन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसलिए उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं, भारत की स्टार मुक्केबाज और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन 50 KG वेट कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने इंग्लैंड की सवन्ना अल्फिया को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बना ली है।
बॉक्सिंग में पुरुषों के 57 Kg वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में भारत के मोहम्मद हुसामुद्दीन हार गए। उन्हें घाना के जोसेफ कॉमी ने उन्हें 4-1 से हराया। मोहम्मद हुसामुद्दीन को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
वहीं, अमित पंघाल ने बॉक्सिंग के मेंस 51Kg वेट कैटेगरी में जाम्बिया के पैट्रिक चिनेयम्बा को 5-0 से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने फाइनल में जगह बनाते हुए भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर लिया है। नीतू बॉक्सिंग के 48Kg वेट कैटेगरी में कनाडाई प्रियंका ढिल्लन के खिलाफ सेमीफाइनल जीत गईं। नीतू ने कनाडाई बॉक्सर को 5-0 से हराया|
भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 12 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज के साथ 36 मेडल हो गए हैं। भारत ने लॉन बाउल्स में 2 और जूडो में 3 मेडल जीते है| 11 मेडल वेटलिफ्टिंग ( 1 पैरा पावरलिफ्टिंग समेत) में मिले है| भारतीय टेबल टेनिस टीम ( पुरुष) , भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम और स्क्वैश इवेंट में 1-1 मेडल आये है| ऊंची कूद (पुरुष) और लंबी कूद (पुरुष) में 1-1 मेडल आये है|
भारत को महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक और पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में मिले है| बॉक्सिंग 2 मेडल आये है| कुश्ती में 11 मेडल आये है|
भारत के पदक विजेता
12 स्वर्ण: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन
11 रजत: संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम
13 कांस्य: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन
संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर
वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड
CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक
CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर
भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य
भारतीय लॉन बाउल्स टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता गोल्ड
CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, सिंगापुर को 3-1 से हराया
CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार
CWG 2022: लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 14वां मेडल
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्क्वैश में मिला पहला मेडल, सौरव घोषाल ने जीता कांस्य
CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर
CWG 2022: ऊंची कूद में भारत को पहला मेडल, तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य
CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड
CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
CWG 2022: बजरंग पुनिया ने कुश्ती में जीता गोल्ड, भारत को 22वां मेडल
CWG 2022: साक्षी मलिक ने जीता भारत के लिए 8वां गोल्ड
CWG 2022: कुश्ती में गोल्डन हैट्रिक, भारत को 9वां गोल्ड
CWG 2022: दिव्या काकरान ने कुश्ती में जीता कांस्य, भारत को दिलाया 25वां मेडल
CWG 2022: भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने जीता कांस्य, कुश्ती में छठा पदक
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में 10,000 मीटर रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर
CWG 2022: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, स्टीपलचेज फाइनल में नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता सिल्वर
CWG 2022: लॉन बाउल्स में भारत को मिला दूसरा मेडल
CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लैंबोरिया ने जीता कांस्य, भारत को 30वां मेडल
CWG 2022: पूजा गहलोत ने जीता कांस्य, भारत को कुश्ती में सातवां मेडल
CWG 2022: रवि दहिया ने भारत को दिलाया 10वां गोल्ड, भारत की झोली में 32वां मेडल
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में विनेश फोगाट ने गोल्ड जीत रचा इतिहास
CWG 2022: भारतीय पहलवान नवीन ने जीता स्वर्ण, फाइनल में पाकिस्तानी पहलवान को हराया