मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

CWG 2022: फ्रीस्टाइल कुश्ती में नाइजीरिया की खिलाड़ी से हारी अंशु मलिक, जीता सिल्वर

Birmingham Commonwealth Games 2022: भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता| इंडियन रेसलर अंशु मलिक महिलाओं की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में न…

CWG 2022: फ्रीस्टाइल कुश्ती में नाइजीरिया की खिलाड़ी से हारी अंशु मलिक, जीता सिल्वर
CWG 2022: फ्रीस्टाइल कुश्ती में नाइजीरिया की खिलाड़ी से हारी अंशु मलिक, जीता सिल्वर | फ़ोटो: TVL News

Birmingham Commonwealth Games 2022: भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता| इंडियन रेसलर अंशु मलिक महिलाओं की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में नाइजीरिया की खिलाड़ी से हारी। उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। गोल्ड मेडल नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये ने अपने नाम किया। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के अब 21 मेडल हो गए हैं



भारत की अंशु मलिक ने महिलाओं की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल के फाइनल में एक शानदार प्रयास किया| फाइनल में अंशु का सामना नाइजीरिया की ओदुनायो फोलासादे अदेकुओरोए से था। अदेकुओरोये ने इस मुकाबले को 7-3 से अपने नाम कर लिया। 



इससे पहले, अंशु मलिक ने सेमीफाइनल में श्रीलंका की नेथमी पोरुथोटागे को 1 मिनट 4 सेकेंड में 10-0 से हराया था। अंशु ने श्रीलंकाई पहलवान को एक बार पटकने के बाद उन्हें उठने का मौका नहीं दिया। वहीं, क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की इरेन सिमोनोडिस को 64 सेंकड में हराकर वो सेमीफाइनल में पहुंचीं थी।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Common wealth games 2022 में रजत पदक जीतने पर भारतीय पहलवान अंशु मलिक को बधाई दी।


संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल 


बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के अब तक 6 गोल्ड सहित 21 मेडल हो गए हैं। भारत ने लॉन बाउल्स में 1 मेडल, जूडो में 3 मेडल और 11 मेडल वेटलिफ्टिंग ( 1 पैरा पावरलिफ्टिंग समेत) में जीते|  इसके अलावा भारतीय टेबल टेनिस टीम ( पुरुष) , भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम, स्क्वैश , ऊंची कूद (पुरुष) , लंबी कूद (पुरुष) और महिलाओं की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में 1-1 मेडल आये है|



कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल


6 गोल्ड: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, लॉन बॉल्स (महिला फोर्स), भारतीय टेबल टेनिस टीम ( पुरुष), पैरापावरलिफ्टर सुधीर

8 सिल्वर: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम, मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद), इंडियन रेसलर अंशु मलिक (महिलाओं की 57 किग्रा वर्ग)

7 ब्रॉन्ज: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल,  भारतीय भारोत्तोलक गुरदीप सिंह


वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड 


CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर


वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड


CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक 


CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर 


भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल


कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य


भारतीय लॉन बाउल्स टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता गोल्ड


CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, सिंगापुर को 3-1 से हराया


CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार


CWG 2022: लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 14वां मेडल 


CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्क्वैश में मिला पहला मेडल, सौरव घोषाल ने जीता कांस्य


CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर


CWG 2022: भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने भारत को वेटलिफ्टिंग में दिलाया 10वां मेडल, 109+ किग्रा में जीता कांस्य


CWG 2022: ऊंची कूद में भारत को पहला मेडल, तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य 


CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड


CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।