मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

श्रीनगर शहर में पुलिस नाका पार्टी पर आतंकी हमला: एक पुलिसकर्मी की मौत, दो अन्य घायल

श्रीनगर: जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीनगर शहर के लालबाजार इलाके में पुलिस नाका पार्टी पर आतंकी हुआ है| श्रीनगर शहर के लालबाजार इलाके में मंगलवार की शाम आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दो अन्‍…

श्रीनगर शहर में पुलिस नाका पार्टी पर आतंकी हमला: एक पुलिसकर्मी की मौत, दो अन्य घायल
श्रीनगर शहर में पुलिस नाका पार्टी पर आतंकी हमला: एक पुलिसकर्मी की मौत, दो अन्य घायल | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर: जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीनगर शहर के लालबाजार इलाके में पुलिस नाका पार्टी पर आतंकी हुआ है| श्रीनगर शहर के लालबाजार इलाके में मंगलवार की शाम आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दो अन्‍य घायल हो गए| आतंकियों ने लाल बाजार इलाके में जीडी गोयनका स्‍कूल के नजदीक पुलिस नाका पार्टी पर फायरिंग की|



हमले में एएसआई मुश्‍ताक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक हेड कांस्‍टेबल और एक सिपाही अबु बकर घायल हो गया| घायलों का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है| आतंकियों की तलाश में पूरे एरिया की घेराबंदी की गई है|



जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया,''श्रीनगर शहर के लाल बाजार इलाके में पुलिस नाका पार्टी पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य का इलाज चल रहा है| 



लाल बाज़ार में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई मुश्ताक अहमद को श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान IGP कश्मीर विजय कुमार ने भी एएसआई मुश्ताक अहमद को श्रद्धांजलि दी।



जम्मू-कश्मीर LG कार्यालय ने ट्वीट किया,"हमारे बहादुर ASI मुश्ताक अहमद के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।  हम श्रीनगर में सुरक्षाकर्मियों पर कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। अपराधियों को जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।