मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

होमवर्क नहीं करने पर शिक्षिका का 5 साल की बच्ची पर टूटा कहर, जड़े दनादन थप्पड़..खींचे बाल-मारा घूंसा: VIDEO वायरल होने के बाद FIR दर्ज़, रुका मानदेय; प्रधानाध्यापिका भी सस्पेंड

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका ने होमवर्क नहीं करने पर 5 साल की बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर दी। बच्ची की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल…

होमवर्क नहीं करने पर शिक्षिका का 5 साल की बच्ची पर टूटा कहर, जड़े दनादन थप्पड़..खींचे बाल-मारा घूंसा: VIDEO वायरल होने के बाद FIR दर्ज़, रुका मानदेय; प्रधानाध्यापिका भी सस्पेंड
होमवर्क नहीं करने पर शिक्षिका का 5 साल की बच्ची पर टूटा कहर, जड़े दनादन थप्पड़..खींचे बाल-मारा घूंसा: VIDEO वायरल होने के बाद FIR दर्ज़, रुका मानदेय; प्रधानाध्यापिका भी सस्पेंड | फ़ोटो: TVL News

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका ने होमवर्क नहीं करने पर 5 साल की बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर दी। बच्ची की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया| वायरल वीडियो में सरकारी स्कूल की टीचर बच्ची को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रही है। टीचर ने 5 साल की मासूम बच्ची की होमवर्क ना करने पर निर्मम तरीके से पीटा और बाल तक खींचे। बच्ची जब अपने घर पहुंची तो उसके चेहरे पर चोट के निशान भी थे। परिवारवालों ने स्कूल में शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है टीचर ने परिजन से सुलहनामा लिखवा लिया और किसी को ना बताने की हिदायत भी दी। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने एक्शन लिया|



मामला उन्नाव जिले के असोहा ब्लॉक के इस्लामनगर प्राथमिक विद्यालय का है। यहां सुशीला कुमारी शिक्षामित्र हैं। वीडियो में शिक्षामित्र सुशीला कुमारी कक्षा 3 में पढ़ने वाली छात्रा तनु को पीटती दिखाई दे रही है।  शिक्षामित्र छात्रा तनु को 10 -12 थप्पड़ मारती है। पहले बाल खींचती है और फिर उसके मुंह पर चटाचट थप्पड़ बरसाती है... पीठ पर घूंसा मारती है। वह उसे डांट भी रही है। इस दौरान किसी ने चुपके से बच्ची की पिटाई का वीडियो बना लिया था, जिसे बाद में वायरल कर दिया।



वीडियो वायरल होने के बाद मामले में टीचर सुशीला कुमारी के खिलाफ विभाग की ओर से ही थाना असोहा में मारपीट के सम्बंध में तहरीर देकर एससी/एसटी और धारा -323 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही मामले में बीएसए ने शिक्षामित्र शिक्षिका का मानदेय रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही इस मामले में हेडमास्टर ईशा यादव को निलंबित कर दिया गया है।



उन्नाव के BSA संजय तिवारी ने कहा,''एक वीडियो वायरल हुई थी जिसके बाद हमने मामले की खुद जांच की। जांच करने पर सामने आया कि ये घटना स्कूल में घटी है और वो वीडियो सही है। जिसके बाद शिक्षामित्र पर कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज़ किया गया है| इसके साथ ही वहां की प्रधान शिक्षिका को भी निलंबित किया गया है, क्योंकि उन्होंने इस घटना की सूचना शिक्षा विभाग को नहीं दी थी|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।