मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti: “बूथ स्तर की मजबूती ही जीत का आधार” — विजय बहादुर वर्मा

समाजवादी पार्टी की महादेवा (311) विधानसभा इकाई की मासिक समीक्षा बैठक “एकता मैरिज हॉल, बेईली” में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ कमेटियों के पुनर्गठन तथा आगामी राजन…

Basti: “बूथ स्तर की मजबूती ही जीत का आधार” — विजय बहादुर वर्मा
Basti: “बूथ स्तर की मजबूती ही जीत का आधार” — विजय बहादुर वर्मा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

समाजवादी पार्टी की महादेवा (311) विधानसभा इकाई की मासिक समीक्षा बैठक “एकता मैरिज हॉल, बेईली” में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ कमेटियों के पुनर्गठन तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव विजय बहादुर वर्मा रहे। उनके आगमन पर बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. मोहम्मद युसूफ अंसारी, महादेवा विधानसभा प्रभारी विजय विक्रम आर्य तथा विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार चौधरी ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।


समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए विजय बहादुर वर्मा ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही पार्टी का मूल उद्देश्य है। उन्होंने जोन, सेक्टर और बूथ प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को सुनें और संगठन को और अधिक मजबूत व गतिशील बनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि “बूथ स्तर की मजबूती ही चुनावी जीत की नींव होती है।”


बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुलाब सोनकर, नगर अध्यक्ष अब्दुल कलाम, धर्मेंद्र पासवान, कैश मोहम्मद, इरशाद खान, गीता भारती, रिंटू यादव, विजय यादव, निसार अहमद सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार चौधरी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए मिशन-2027 की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 अप्रैल 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।