सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में DRG के तीन अधिकारी शहीद हो गए। इलाके में सर्च अभियान जारी है| मृतकों में ASI रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले में नक्सली हमले में तीन जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने शहीद जवानों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में एएसआई रामु राम नाग, सहायक आरक्षक कुंजाम जोगा, सैनिक वैंजम भीमा शहीद हुए हैं।
बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि,“मुठभेड़ आज सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई और ये करीब 1-1.5 घंटें चली। मुठभेड़ में हमारे DRG के तीन अधिकारी शहीद हुए हैं। हमारे जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ जवाबी हमला किया लेकिन नक्सली वहां से भाग गए। इलाके में सर्च अभियान जारी है|
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा के जगरगुंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया,''बस्तर के सुकमा जिले के जगरगुंडा में नक्सली मुठभेड़ के दौरान हमारे 3 वीर जवानों की शहादत का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को हिम्मत दे। इस दुख में हम सब साथ हैं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।