मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन: भारत के मुल्यों और जनता के अधिकारों पर भाजपा ने हमला बोल रखा है, देश सबसे कठिन चुनौतियों से गुजर रहा है- खड़गे

रायपुर: कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र राष्ट्रीय महाअधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “आज देश सबसे कठिन चुनौतियों से गुजर रहा है। सत्ता (केंद्र) में बैठे लोगों ने देश की जनता के अधि…

कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन: भारत के मुल्यों और जनता के अधिकारों पर भाजपा ने हमला बोल रखा है, देश सबसे कठिन चुनौतियों से गुजर रहा है- खड़गे
कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन: भारत के मुल्यों और जनता के अधिकारों पर भाजपा ने हमला बोल रखा है, देश सबसे कठिन चुनौतियों से गुजर रहा है- खड़गे | फ़ोटो: TVL News

रायपुर:  कांग्रेस के 85वें  पूर्ण सत्र राष्ट्रीय महाअधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “आज देश सबसे कठिन चुनौतियों से गुजर रहा है। सत्ता (केंद्र) में बैठे लोगों ने देश की जनता के अधिकारों और भारत के मुल्यों पर हमला बोल रखा है। इसलिए आज एक नए आंदोलन के शुरुआत की जरूरत है, जहां देशवासियों को कहना होगा- सेवा, संघर्ष और बल‍िदान, सबसे पहले ह‍िंदुस्‍तान।


मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “आज भाजपा अपने सत्ता के स्वार्थ के लिए संसद से लेकर सभी संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा को तोड़ रही है। इस सत्र को रोकने के लिए यहां पर भाजपा ने छापा मारा, हमारे लोगों को गिरफ़्तार किया मगर फिर हमारे CM और कार्यकर्ताओं ने मुकाबला किया और इस सत्र को यशस्वी बनाया|



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “मैं आज Rahul Gandhi  जी का धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने नफरत के माहौल में रोशनी की उम्मीद देकर संघर्ष की मशाल जला दी। 'भारत जोड़ो यात्रा' देश की उम्मीदों की नई सुबह का नाम है, जिसकी रोशनी पूरे देश में फैल चुकी है।



कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “यह केवल कांग्रेस में ही संभव है कि एक साधारण व्‍यक्‍त‍ि जो कभी ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्‍यक्ष था, आज भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस का अध्‍यक्ष न‍िर्वाच‍ित हो गया।  यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा सबूत है। खरगे ने कहा, “हम सभी उस गौरवशाली व‍िरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जिसे- महात्‍मा गांधी जी, पंड‍ित नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस जी, सरदार पटेल जी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी, सरोजिनी नायडू जी, इंद‍िरा जी, राजीव जी ने अपने समर्पण से सींचा है।



मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “महात्‍मा गांधी जी करीब 100 साल पहले बेलगाम महाअध‍िवेशन में कांग्रेस के अध्‍यक्ष बने थे। उन्होंने कांग्रेस को क‍िसानों, मजदूरों, गरीबों व वंच‍ितों से जोड़ा। यहीं से कांग्रेस जन आंदोलन के रूप में जनता के बीच आई और पूरा देश कांग्रेस के साथ खड़ा हुआ।



छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि यह महाअधिवेशन छत्तीसगढ़ में हो रहा है।  यह अधिवेशन तब हो रहा है जब देश महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। किसान, मजदूर बेहाल हैं। पड़ोसी देशों से हमारे रिश्ते ठीक नहीं है। ऐसे में देश की निगाहें राहुल गांधी जी पर हैं। 



कांग्रेस का 85वां महाअधिवेशन: दूसरा दिन

कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी ने रायपुर में चल रहे कांग्रेस महाअधिवेशन में CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर आज के सत्र की शुरूआत की:कांग्रेस




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।