मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्रों को रौंदा, तीन की मौत; सीएम योगी ने जताया शोक

सुल्तानपुर: उत्तर प्रेदश के सुल्तानपुर जिले में बुधवार सुबह अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई। एक बाइक से तीन युवक कॉलेज जा रहे थे। सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइ…

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्रों को रौंदा, तीन की मौत; सीएम योगी ने जताया शोक
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्रों को रौंदा, तीन की मौत; सीएम योगी ने जताया शोक | फ़ोटो: TVL News

सुल्तानपुर: उत्तर प्रेदश के सुल्तानपुर जिले में बुधवार सुबह अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 3  छात्रों की मौत हो गई। एक बाइक से तीन युवक कॉलेज जा रहे थे। सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मारकर रौंद दिया। दुर्घटना में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां थोड़ी देर बाद उसकी भी मौत हो गई। 



घटना बुधवार सुबह गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टाटिया नगर स्थित बाईपास की है। एक बाइक से तीन छात्र दिव्यांश सिंह ,दानेश्वर सिंह और कुलदीप यादव फरीदीपुर स्थित केएनआई पीएसएस जा रहे थे। तीनों छात्र गोसाईंगंज थाना अंतर्गत टाटियानगर से थोड़ा आगे पहुंचे थे। तभी अयोध्या से प्रयागराज की ओर जा रही प्रयागराज डिपो की बेकाबू बस ने सामने से बाइक को रौंद दिया। टक्कर लगते ही बाइक सीधे बस के पहिए के नीचे आ गई।



दो छात्रों दिव्यांश सिंह और दानेश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कुलदीप यादव को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।  जहां उसकी भी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस का चालक व परिचालक वाहन खड़ा कर फरार हो गए।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सुलतानपुर में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।