बस्ती (कलवारी):
बस्ती जनपद के कलवारी क्षेत्र अंतर्गत मुस्तहकम गांव निवासी तन्मय कुमार ने NEET 2025 परीक्षा में 468 अंक प्राप्त कर MBBS पाठ्यक्रम में प्रवेश पाया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा गांव गर्वित और उत्साहित है।
तन्मय कुमार, प्रदीप कुमार के सुपुत्र हैं। दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े तन्मय ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा बस्ती जिले से पूरी की। इसके बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए वे राजस्थान के कोटा गए, जहां कठिन परिश्रम और समर्पण से उन्होंने NEET 2025 में उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए।
तन्मय की इस सफलता से कलवारी मुस्तहकम गांव में जश्न का माहौल है। उनके माता-पिता प्रदीप कुमार व कुसुम देवी, बाबा रामचंद्र व रमेश चंद्र, दादी शारदा देवी, बुआ सरोज, बड़े पापा विनोद, चाचा सुनील, प्रमोद, संदीप व अनिल ने तन्मय को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।
गांव के प्रमुख नागरिकों – शिव कुमार दूबे, लल्लू गिरि, विजय प्रताप सिंह, सबरे आलम, आशुतोष चौरसिया, सुरेश सिंह, संतोष मोदनवाल, परमात्मा यादव, ऋषभ सिंह, लाल चंद्र अग्रहरि, संदीप श्रीवास्तव, मनीष यादव, धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश पाण्डेय सहित अनेक लोगों ने तन्मय को शुभकामनाएं दीं।
Powered by Froala Editor