मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती में 'संविधान बचाओ सम्मेलन' का आयोजन, कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत

कलवारी थाना क्षेत्र के पाँउ चौराहे पर शनिवार को कांग्रेस कमेटी द्वारा 'संविधान बचाओ सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष अलोक प्रस…

बस्ती में 'संविधान बचाओ सम्मेलन' का आयोजन, कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत
बस्ती में 'संविधान बचाओ सम्मेलन' का आयोजन, कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कलवारी थाना क्षेत्र के पाँउ चौराहे पर शनिवार को कांग्रेस कमेटी द्वारा 'संविधान बचाओ सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष अलोक प्रसाद और विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव अमरेंद्र मल्ल ने शिरकत की। पाँउ चौराहे पर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा प्रभारी महदेवा व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बृजेश कुमार आर्य ने की, जिन्होंने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में संविधान की रक्षा और इसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संविधान के महत्व और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।  यह आयोजन बस्ती में कांग्रेस की सक्रियता और संगठनात्मक ताकत का प्रतीक रहा।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।