मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रोहित शेट्टी का खुलासा: सलमान खान स्टारर वांटेड के चलते फिल्ममेकर ने बनाई थी सिंघम!

सुपरस्टार सलमान खान हमेशा हिट फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनके फैंस उनकी अगली फिल्म सिकंदर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन सब के बीच, रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में उनके कैमि…

रोहित शेट्टी का खुलासा: सलमान खान स्टारर वांटेड के चलते फिल्ममेकर ने बनाई थी सिंघम!
रोहित शेट्टी का खुलासा: सलमान खान स्टारर वांटेड के चलते फिल्ममेकर ने बनाई थी सिंघम! | फ़ोटो: TVL News

सुपरस्टार सलमान खान हमेशा हिट फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनके फैंस उनकी अगली फिल्म सिकंदर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन सब के बीच, रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में उनके कैमियो को लेकर भी काफी चर्चा है, जिसने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। ऐसे में, रोहित शेट्टी ने बताया है कि सलमान खान की फिल्म वांटेड देखने के बाद उन्हें सिंघम बनाने की प्रेरणा मिली थी।


एक थ्रोबैक वीडियो में रोहित शेट्टी कहते नजर आ रहे हैं कि, “मैं तुम्हे बता दूं की मैने सिंघम, वांटेड की वजह से बनाई। यह वह दौर था जब मल्टीप्लेक्स चलन में आया था।” उन्होंने आगे शेयर करते हुए कहा, “यह 2009 की बात है, मैं ऑल द बेस्ट बना रहा था। पीवीआर अभी-अभी खुला था, नया-नया। और उस समय कोई भी बड़े पैमाने पर एक्शन फ़िल्म नहीं बना रहा था। और वांटेड एक अंडरडॉग थी जो आई।”


उन्होंने आगे कहा, “मेरा मानना था कि मास एंटरटेनर बनाने का समय वापस आ गया है, क्योंकि अभी मल्टीप्लेक्स में भी सीटिया और ताली बजने लगी है।  और फिर, हमने 2011 में सिंघम बनाई।"


वर्क फ्रंट पर, सलमान खान ईद 2025 पर साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड सिकंदर के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अक्टूबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।