मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

एकता आर कपूर ने 'द साबरमती रिपोर्ट' के लिए पीएम मोदी से बातचीत के सवाल पर तोड़ी चुप्पी

एक अंदर तक झकझोर देने वाले टीजर के बाद, द साबरमती रिपोर्ट के मेकर्स ने एक दमदार और अपने साथ बांधे रखने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो हमें उस घटना की झलक देता है, जिसमें भारत के इतिहास को पूरी तरह…

एकता आर कपूर ने 'द साबरमती रिपोर्ट' के लिए पीएम मोदी से बातचीत के सवाल पर तोड़ी चुप्पी
एकता आर कपूर ने 'द साबरमती रिपोर्ट' के लिए पीएम मोदी से बातचीत के सवाल पर तोड़ी चुप्पी | फ़ोटो: TVL News

एक अंदर तक झकझोर देने वाले टीजर के बाद, द साबरमती रिपोर्ट के मेकर्स ने एक दमदार और अपने साथ बांधे रखने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो हमें उस घटना की झलक देता है, जिसमें भारत के इतिहास को पूरी तरह से बदल कर रख दिया था। फिल्म के ट्रेलर को सभी द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये कुछ कड़वी सच्चाई को भी सामने लाता है, जिसे आम इंसान नहीं जानता। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने फिल्म के बारे में चर्चा की है।


ट्रेलर लॉन्च पर जब पूछा गया कि क्या टीम ने पीएम नरेंद्र मोदी से सलाह ली, जो घटना के वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब एकता आर कपूर ने जवाब देते हुए कहा, "मैं किसी भी समूह से जुड़ी हुई नहीं हूँ। यहाँ सिर्फ सच का पक्ष है, और यह उसी राह पर एक लड़ाई है।"


इसके अलावा एकता कपूर ने यह भी कहा है कि "साबरमती रिपोर्ट का उद्देश्य घटना की शुरुआत कहा से हुई उस को कवर करना है, जिसके बारे में बड़े पैमाने पर रिपोर्ट नहीं की गई है, और इसमें दूसरे पहलुओं का भी सम्मान किया गया है।"


बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, जो धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है, जिसे दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।