मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

साबरमती एक्सप्रेस में घटी घटना पर आधारित फिल्म "द साबरमती रिपोर्ट" का ट्रेलर हुआ रिलीज

द साबरमती रिपोर्ट का टीज़र जब रिलीज़ हुआ, तब देश के लोग एकदम स्तब्ध रह गए, क्योंकि इसमें भारत के हालिया इतिहास की एक चौंकाने वाली और प्रभावशाली घटना की झलक देखने मिली। ये तो बस शुरुआत थी, क्योंकि मेक…

साबरमती एक्सप्रेस में घटी घटना पर आधारित फिल्म "द साबरमती रिपोर्ट" का ट्रेलर हुआ रिलीज
साबरमती एक्सप्रेस में घटी घटना पर आधारित फिल्म "द साबरमती रिपोर्ट" का ट्रेलर हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

द साबरमती रिपोर्ट का टीज़र जब रिलीज़ हुआ, तब देश के लोग एकदम स्तब्ध रह गए, क्योंकि इसमें भारत के हालिया इतिहास की एक चौंकाने वाली और प्रभावशाली घटना की झलक देखने मिली। ये तो बस शुरुआत थी, क्योंकि मेकर्स ने दर्शकों को हर समय अपने साथ दिलचस्प पोस्टर्स के साथ बांधे रखा। ऐसे में, अब वक्त आ गया है, उस कड़वी सच्चाई को देखने का जो आम इंसान नहीं जानता। दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने इसके दमदार ट्रेलर को रिलीज कर दिया है।


27 फरवरी 2002 की सुबह साबरमती एक्सप्रेस में क्या हुआ, इसकी सच्चाई को दिखाते हुए, द साबरमती रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार किया जाने वाला ट्रेलर अब सामने आ गया है। ये ट्रेलर हमें एक ऐसी घटना के सफर पर ले जाता है, जिसने भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक चेहरे को बदल दिया।  इस घाटना पर ये नजरिया कभी ज्यादा चर्चा में नहीं आया, लेकिन इसने कई जिंदगियों को प्रभावित किया है।


विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा अपने पत्रकारों के किरदारों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रेलर से ये साफ हो गया है कि यह फिल्म एक गहरी छाप छोड़ेगी, जो इस दिल दहला देने वाली घटना की सच्चाई को उजागर करेगी और दर्शकों को जागरूक करेगी। इस ट्रेलर में हिंदी भाषी और अंग्रेजी पत्रकारों के बीच का वैचारिक अंतर सामने लाया गया है, जो पश्चिमी प्रभाव से प्रेरित होते हुए भी दुखद घटनाओं की राजनीति और कवरेज को प्रभावित करते हैं। यह सोचने पर मजबूर करने वाला और ध्यान खींचने वाला है।


बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, जो धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है, जिसे दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।