बस्ती (उत्तर प्रदेश), 21 मई 2025 बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सबदहिया कला इलाके में आज पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान राधिका को जलाकर मारने के आरोप में वांछित अभियुक्त मनोज बॉसखोर को गोली लग गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
कैसे हुई मुठभेड़?
पुरानी बस्ती थाना और महेश सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जब अभियुक्त की घेराबंदी की, तो वह फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मनोज बॉसखोर को गोली लग गई।
कौन-कौन पुलिस टीम में रहे शामिल?
इस सफल अभियान में शामिल रहे पुलिसकर्मी:
चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा SI ओम प्रकाश मिश्रा SI एखलाक अहमद हेड कांस्टेबल राकेश यादव फयनाथ भास्कर कांस्टेबल गजेंद्र प्रताप सिंह बलवंत यादव कृष्ण मोहन यादव
राधिका हत्याकांड से जुड़ा है अभियुक्त
मनोज बॉसखोर पर पुरानी बस्ती क्षेत्र में राधिका को जलाकर हत्या करने का आरोप है। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। आज हुई मुठभेड़ में उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने बड़ी राहत की साँस ली है।