मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गंगा और वरुणा नदी का लगातार बढ़ रहा जल स्तर-एनडीआरएफ ने ज़िला प्रशासन के साथ लिया स्थित का जायज़ा

वाराणसी में गंगा जी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसके चलते वरुणा नदी का जल स्तर भी बढ़ा हुआ है। मध्य प्रदेश से आने वाली चंबल और बेतवा नदी भारी बरसात का पानी यमुना में छोड़ रहीं है जिससे गंगा…

गंगा और वरुणा नदी का लगातार बढ़ रहा जल स्तर-एनडीआरएफ ने ज़िला प्रशासन के साथ लिया स्थित का जायज़ा
गंगा और वरुणा नदी का लगातार बढ़ रहा जल स्तर-एनडीआरएफ ने ज़िला प्रशासन के साथ लिया स्थित का जायज़ा | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी में गंगा जी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसके चलते वरुणा नदी का जल स्तर भी बढ़ा हुआ है। मध्य प्रदेश से आने वाली चंबल और बेतवा नदी भारी बरसात का पानी यमुना में छोड़ रहीं है जिससे गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है और उसी के चलते वाराणसी में गंगा और वरुणा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि हुई हैI इन नदियों से सटे निचले इलाकों में पानी भर रहा हैI स्थिति का जायजा लेने के लिए 11 एनडीआरफ वाराणसी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री असीम उपाध्याय ने अपनी टीम के माध्यम से जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, डीसीपी काशी आरएस गौतम, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार एवं अन्य प्रशासनिक अमले के साथ गंगा में मोटर बोट के माध्यम से जल भराव वाले इलाकों व प्रशासन द्वारा चिन्हित की गई बाढ़ चौकियों का भी दौरा कियाI



एनडीआरफ टीम ने अस्सी घाट से राजघाट तक मोटर बोट के द्वारा गंगा का जायजा लिया और जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय लोगों को आवश्यक उपायों के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान दशाश्वमेध घाट पर नाविकों से भी बातचीत की गई एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए गए ।




कमान्डेंट श्री मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में वाराणसी में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए एनडीआरएफ की चार टीमें सभी बाढ़ बचाव संसाधनों के साथ तैनात हैंI एनडीआरएफ कमांडेंट ने लोगों से अपील की है कि भयभीत ना हो, धैर्य बनाकर रखें, एनडीआरएफ राहत बचाव के लिए कृतसंकल्प है और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है I



Report - सुधांशु द्विवेदी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।