मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सद्भावना दिवस पर राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की

छत्तीसगढ़ सरकार सामाजिक न्याय और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: राहुल गांधी26 लाख से अधिक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत एक और किस्त जारी करने पर सरकार को सराहानई दिल्ली/रायपुर: कांग्रेस सा…

सद्भावना दिवस पर राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की
सद्भावना दिवस पर राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की | फ़ोटो: TVL News

छत्तीसगढ़ सरकार सामाजिक न्याय और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: राहुल गांधी

26 लाख से अधिक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत एक और किस्त जारी करने पर सरकार को सराहा


नई दिल्ली/रायपुर: कांग्रेस सांसद श्री राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार की लोकहितकारी योजनाओं की सराहना की है। श्री राहुल गांधी ने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त और गोधन न्याय योजना की राशि के हितग्राहियों के खाते में अंतरण कार्यक्रम के लिए भेजे अपने शुभकामना संदेश में छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज इन दोनों योजनाओं के अंतर्गत किसानों, पशुपालक ग्रामीणों, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 1750 करोड़ 24 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों के बैंक खाते में ऑनलाइन जारी की। 



श्री राहुल गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हमारे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की मैं समावेशी समाज के लिए अपनी महत्वाकांक्षी दृष्टि को साकार करने की दिशा में अथक प्रयास करने के लिए सराहना करना चाहता हूं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी योजना जैसी योजनाएं सामाजिक न्याय और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। छोटे किसान हों, दलित हों, आदिवासी हों, ओबीसी हों या महिलाएं, समाज के हर वर्ग को हमारे जन-समर्थक एजेंडे से फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि एक समाज को तभी बदला जा सकता है जब वह अपने सबसे कमजोर सदस्यों को सशक्त बनाए। 



श्री राहुल गांधी ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि राजीव जी की जयंती पर 26 लाख से अधिक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत एक और किस्त जारी की जा रही है। यह योजना हमारे ग्रामीण इलाकों में संसाधनों को कुशलतापूर्वक स्थानांतरित करने के माध्यम से हमारे गांवों को बदलने के उनके दृष्टिकोण पर खरी उतरती है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना कोविड महामारी के दौरान विशेष रूप से फायदेमंद रही है क्योंकि किसानों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। लोगों की जेब में सीधे पैसा डालने की यह प्रतिबद्धता एक गेम चेंजर रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं। 



मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया,''  हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी ने आज 'न्याय योजनाओं' के जरिए किसानों, पशुपालकों को जारी की गयी राशि के लिए शुभकामनाएँ देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की तारीफ की है। साथ ही जिला कांग्रेस के नए भवन के शुभारम्भ की बधाई दी है। हम सब श्री राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त करते हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।