मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के आगामी प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आएगी तीन देवियां, फिल्म का डायरेक्ट करेंगे बेलू

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने अपने आगामी धमाके की घोषणा कर दी है। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को खुद निर्माता रत्नाक…

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के आगामी प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आएगी तीन देवियां, फिल्म का डायरेक्ट करेंगे बेलू
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के आगामी प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आएगी तीन देवियां, फिल्म का डायरेक्ट करेंगे बेलू | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने अपने आगामी धमाके की घोषणा कर दी है। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को खुद निर्माता रत्नाकर कुमार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की चॉकलेट गर्ल श्वेता महारा, डेसिंग निर्माता रत्नाकर कुमार, बेहतरीन निर्देशक विष्णु शंकर 'बेलू', खूबसूरत अदाकारा सबा खान और सुपरहॉट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव नजर आ रहे हैं। अब इस तस्वीर के कैप्शन पर भी नजर डाल लीजिये। जिसमें लिखा हैं कि 'नई फिल्म के लिए निर्देशक विष्णु शंकर 'बेलू' को साइन किया गया है। नए कॉन्सेप्ट के साथ मई से शुरू होगी शूटिंग। जिसमें श्वेता महारा, सबा खान और माही श्रीवास्तव हैं। देखते रहिए हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं  ट्रिपल धमाका।


अब जिस फ़िल्म में एक साथ तीन-तीन अभिनेत्रियां होगी तो धमाका होना तो लाजमी है। इस फिल्म की शूटिंग मई से शुरू की जाएगी। जिसकी बागडोर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशक विष्णु शंकर 'बेलू' को दी है। फिल्म को लेकर तो अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। कि इस फिल्म में इन अभिनेत्रियों के अलावा कौन कौन से कलाकार होने वाले हैं, लेकिन इतना कहा जा सकता हैं कि ये फिल्म भी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की अन्य फिल्मों की तरह कमाल की होने वाली हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।