मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली के 100 से ज्यादा बाजारों में 22 जनवरी को भव्य जश्न मनाएंगे व्यापारी संगठन

दिल्ली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा हुई। अब इस ऐतिहासिक क्षण को एक साल होने वाला है। ऐसे में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने 22 जनवरी को…

दिल्ली के 100 से ज्यादा बाजारों में 22 जनवरी को भव्य जश्न मनाएंगे व्यापारी संगठन
दिल्ली के 100 से ज्यादा बाजारों में 22 जनवरी को भव्य जश्न मनाएंगे व्यापारी संगठन | फ़ोटो: TVL News

दिल्ली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा हुई। अब इस ऐतिहासिक क्षण को एक साल होने वाला है। ऐसे में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने 22 जनवरी को राम मंदिर दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया है। इसके लिए सीटीआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।



CTI चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संतों की उपस्थिति में भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। दिल्लीभर के बाजारों में 10 हजार कार्यक्रम आयोजित किए गए, उत्साह का माहौल था। इस साल भी दिल्ली के 100 से ज्यादा बाजारों में 22 जनवरी को व्यापारी भव्य सेलिब्रेशन करेंगे, अब पीएम से गुहार है कि 22 जनवरी को राम मंदिर दिवस घोषित करें। जिससे यह दिन हर साल लोगों को याद रहना चाहिए।



वैसे भी देश में महिला दिवस, बालदिवस, मजदूर दिवस, युवा दिवस, जल दिवस, पर्यावरण दिवस हम लोग हर साल मनते हैं, ठीक उसी तरह से ही श्रीराम मंदिर दिवस मने। कश्मीर से कन्याकुमारी तक श्रीराम के प्रति सनातनियों में गहरी आस्था है। दिल्ली के व्यापारी 22 जनवरी को दीप जलाने और मिठाई बांटने की तैयारी में हैं। ये दिन उत्सव की तरह मनना चाहिए।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।