मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

उदयपुर में गोल्ड लोन कंपनी में डकैती: हथियारबंद लुटेरों ने मणप्पुरम फाइनेंस की शाखा से लुटे 24 किलो सोना और 11 लाख कैश

उदयपुर: हथियारबंद लुटेरों ने प्रतापनगर क्षेत्र में मणप्पुरम फाइनेंस की शाखा में लूट को अंजाम दिया। प्रतापनगर क्षेत्र में मणप्पुरम गोल्ड लोन के ऑफिस से नकाब पहने हथियारबंद लुटेरों ने 24 किलो सोना और 1…

उदयपुर में गोल्ड लोन कंपनी में डकैती: हथियारबंद लुटेरों ने मणप्पुरम फाइनेंस की शाखा से लुटे 24 किलो सोना और 11 लाख कैश
उदयपुर में गोल्ड लोन कंपनी में डकैती: हथियारबंद लुटेरों ने मणप्पुरम फाइनेंस की शाखा से लुटे 24 किलो सोना और 11 लाख कैश | फ़ोटो: TVL News

उदयपुर: हथियारबंद लुटेरों ने प्रतापनगर क्षेत्र में मणप्पुरम फाइनेंस की शाखा में लूट को अंजाम दिया। प्रतापनगर क्षेत्र में मणप्पुरम गोल्ड लोन के ऑफिस से नकाब पहने हथियारबंद लुटेरों ने 24 किलो सोना और 11 लाख रुपए कैश लूट लिया। सोमवार सुबह 9.20 बजे हथियारबंद 5 बदमाश घुसे और 9.43 बजे लूटपाट करके निकल गए। उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सुंदरवास इलाके का यह पूरा मामला है|



सोमवार सुबह मणप्पुरम गोल्ड के खुलते ही पांच नकाबपोश बदमाश घुस गए| ख़बरों के मुताबिक, प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि बदमाश करीब 24 किलो गोल्ड और 11 लाख रुपए नगद लूटकर फरार हो गए| घटना की सूचना मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चंद्रशील ठाकुर मौके पर पहुंचे| पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करवा दिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है|



सोमवार को SP विकास शर्मा ने बताया, "कुछ लोगों ने हथियार के साथ पहुंचकर स्टाफ को बंधक बना लिया। CCTV फोटेज देखा जा रहा है। 20 किलो से ज्यादा सोना और 10 लाख के लगभग नकद बताया गया है।



घटना के बाद पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवा दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में पुलिस पूछताछ के लिए ऑफिस में मौजूद पांचों कर्मचारियों को प्रतापनगर थाने लाई। पुलिस को शक है कि लूट में ऑफिस का ही कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 21 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।