मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कुदरहा: कथित लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत, परिजनों ने डीएम-सीएमओ से लगाई न्याय की गुहार

कुदरहा, बस्ती।कुदरहा क्षेत्र में एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर की संदिग्ध कार्यशैली को लेकर गंभीर मामला सामने आया है, जहां कथित गलत जांच रिपोर्ट के चलते गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। मामले में कार्…

कुदरहा: कथित लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत, परिजनों ने डीएम-सीएमओ से लगाई न्याय की गुहार
कुदरहा: कथित लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत, परिजनों ने डीएम-सीएमओ से लगाई न्याय की गुहार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा, बस्ती।

कुदरहा क्षेत्र में एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर की संदिग्ध कार्यशैली को लेकर गंभीर मामला सामने आया है, जहां कथित गलत जांच रिपोर्ट के चलते गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


बहादुरपुर ब्लॉक के रामपुर गांव निवासी ओम प्रकाश यादव ने शिकायत में बताया कि 16 अप्रैल की शाम प्रसव पीड़ा होने पर वह अपनी पत्नी को पीएचसी कुदरहा ले गए थे। वहां तैनात एएनएम विनोदा सिंह ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हुए उन्हें एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर भेजा। आरोप है कि सेंटर पर की गई जांच में सब कुछ सामान्य बताया गया, जिसे पीएचसी पर भी सही बताया गया और महिला को घर भेज दिया गया।


परिजनों के अनुसार, दर्द बढ़ने पर रविवार को पुनः पीएचसी लाया गया, जहां से फिर उसी सेंटर पर जांच के लिए भेजा गया। इस बार भी स्पष्ट रिपोर्ट देने के बजाय पर्चे पर “हायर सेंटर” लिखकर भेज दिया गया। जब बस्ती में दोबारा जांच कराई गई, तो चिकित्सकों ने बताया कि गर्भ में शिशु की मृत्यु करीब 10 दिन पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद ऑपरेशन कर मृत शिशु को बाहर निकाला गया, जिससे महिला की जान बच सकी।


पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि संबंधित एएनएम का उक्त सेंटर से सीधा संबंध है और वही इसका संचालन कराती हैं। हालांकि, एएनएम विनोदा सिंह ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए किसी भी प्रकार के संबंध से इनकार किया है।


परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।