उन्नाव: उन्नाव में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि,''थोथा चना बाजे घना' कहावत घोर परिवारवादियों पर बिल्कुल फिट बैठती है। आजकल मैं देख रहा हूं कि हमारे ये घोर परिवारवादी भी खूब ढींगे हाक रहे हैं। पहले दो चरण में चारों खाने चित्त होने के बाद भी ये लोग जब-जब सोते हैं, सपने देखते रहते हैं|
अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,''जिस सीट (मैनपुरी की करहल विधानसभा) को ये लोग सबसे सुरक्षित मानकर बैठे थे, वो भी हाथ से निकल रही है। जिस पिता (मुलायम सिंह यादव) को मंच से धक्के देकर हटाया था, जिसे (Mulayam Singh Yadav) अपमानित करके पार्टी पर कब्जा जमाया था, उसी से गुहार लगानी पड़ी की मेरी सीट बचाइए| जब मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार ही अपनी ही सीट पर असुरक्षित हो, तो हवा के रुख का पता लगाया जा सकता है|
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर प्रधानमंत्री ने कहा कि,''कुछ दिन पहले पंजाब में वोट पाने के लिए यूपी के गरीब, दलित, पिछड़ों को गाली दिलवाई गई, तालियां बजाई गईं। लेकिन यहां के घोर परिवारवादियों ने दिखावे के लिए भी उसका विरोध नहीं किया| घोर परिवारवादियों के लिए सरकार का मतलब एटीएम है, एक ऐसी तिजोरी जहां से जितने नोट निकाल सकते हो निकाल लो और अपना घर भर लो|
मोदी ने कहा कि,''सत्ता मिलने पर इन घोर परिवारवादियों को तिजोरी भरने से ही फुर्सत नहीं मिलती थी, इस बार भी इन लोगों ने भांति-भांति के वादें किए हैं। जब सत्ता है ही नहीं और सत्ता आने वाली ही नहीं है तो फिर बड़ी-बड़ी बातें करने में जाता क्या है|