मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

यूपी ब्लाक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा पर अखिलेश का BJP पर हमला, कहा- गुंडों को बढ़ावा दे रहे CM योगी, ....अपने गुंडों को सड़कों पर छोड़ दिया और पूरा चुनाव लूट लिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। इसको लेकर भाजपा सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

यूपी ब्लाक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा पर अखिलेश का BJP पर हमला, कहा- गुंडों को बढ़ावा दे रहे CM योगी, ....अपने गुंडों को सड़कों पर छोड़ दिया और पूरा चुनाव लूट लिया
यूपी ब्लाक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा पर अखिलेश का BJP पर हमला, कहा- गुंडों को बढ़ावा दे रहे CM योगी, ....अपने गुंडों को सड़कों पर छोड़ दिया और पूरा चुनाव लूट लिया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। इसको लेकर भाजपा सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रशासन गुंडों के साथ खड़ा है। महिलाओं का अपमान किया गया। भाजपा ने गुंडों को छूट दे रखी है। अफसरों ने मोबाइल बंद किया था। ऐसे अफसरों की सपा सूची बना रही है।



पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, 'पंचायत के चुनावों में भाजपा पूरी तरह हार गई। उस हार का बदला लेने के लिए भाजपा ने अपने गुंडों को सड़कों पर छोड़ दिया और पूरा चुनाव लूट लिया। ज़िला पंचायत में जो कुछ किया उससे भी एक कदम आगे ब्लाक प्रमुख के चुनाव में निकल गए|




अखिलेश यादव ने पूछा कि आखिर कौन से लोग हैं जो हिम्मत बढ़ा रहे हैं, जो गुंडों के बल पर नामांकन नहीं करने दे रहे हैं? प्रयागराज की महिला के पूरे परिवार के साथ हम खड़े हैं, भाजपा पार्टी जो चाल चरित्र चेहरे की बात करती है, उसका नकाब उतर गया। महिला का पर्स चोरी हुआ है। अपमान किया गया है। यह जो पूरा का पूरा हुआ यह मुख्यमंत्री जी के इशारे पर हुआ है। मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश में गुंडों को बढ़ावा दे रहे हैं। आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता इनको सबक सिखाएगी।




अखिलेश यादव ने कहा, मैंने माता प्रसाद पांडेय से बात की। उन्हें अपमानित किया गया। माता प्रसाद नामांकन नहीं कर पाए। समाजवादी पार्टी ने विकास करके दिखाया है। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री काम बताने के लिए कुछ नहीं है, केवल अपनी ताकत से गिनती बढ़ाना चाहते हैं, जिला पंचायत जनता ने हरा दिया। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा, धांधली को लेकर 11 जुलाई को सपा का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। कार्यकर्ता राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन होगा।




ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन के दौरान BJP के कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी की समर्थित महिला उम्मीदवार रितु सिंह और प्रस्तावक महिला की साड़ी खींचने की घटना पर अखिलेश यादव ने कहा, कल रितु सिंह का अपमान किया गया था।ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान उन्हें (रितु सिंह) भाजपा के गुंडों का सामना करना पड़ा|समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। रितु सिंह से चुराई गई हर चीज वापस करनी होगी। यूपी के सीएम इन गुंडों को बढ़ावा दे रहे हैं|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।