मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

BASTI Block Pramukh Chunav: गौर में नामांकन के दौरान जमकर हुआ बवाल- पथराव , लाठी चार्ज

BASTI Block Pramukh Chunav: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान हंगामा हुआ है। कई जगहों पर दो गुटों के बीच हाथापाई भी हुई है। बस्ती के गौर में ब्लॉक प्रमुख के लिए नामा…

BASTI Block Pramukh Chunav: गौर में नामांकन के दौरान जमकर हुआ बवाल- पथराव , लाठी चार्ज
BASTI Block Pramukh Chunav: गौर में नामांकन के दौरान जमकर हुआ बवाल- पथराव , लाठी चार्ज | फ़ोटो: TVL News

BASTI Block Pramukh Chunav:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान हंगामा हुआ है। कई जगहों पर दो गुटों के बीच हाथापाई भी हुई है। बस्ती के गौर में ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन के दौरान जमकर हुआ बवाल| ब्लॉक पर नामांकन के दौरान बवाल होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज करके हंगामा करने वालों को खदेड़ा। गौर ब्लॉक मुख्यालय पर उस समय जमकर बवाल हुआ, जब गौर ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के रूप में पूर्व प्रमुख महेश सिंह की बहू विजय कांति और अंजली सिंह दोपहर एक बजे पर्चा दाखिल करने के लिए गेट पर पहुंचे।



भाजपा समर्थित लोगों ने नामांकन रोकने के प्रयास में जमकर बवाल शुरू कर दिया। पुलिस से हाथापाई और गाली गलौज करते हुए गेट के अंदर घुस गए।



ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी विजय कांति और अंजली सिंह एवं प्रस्तावक अरविंद सिंह के साथ मारपीट करते हुए पुलिस प्रशासन पर पथराव करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर मामले को शांत कराया। भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गेट पर धरने पर बैठे गए। घंटों बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले को शांत कराया।




इस दौरान प्रमुख पद के लिए निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह की पत्नी विजय कांति तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह की छोटी बहू अंजली सिंह ने प्रमुख पद के लिए दो-दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी कांति शुक्ला पत्नी जटाशंकर शुक्ल ने दो सेट और संगीता देवी पत्नी प्रदीप कुमार ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।