मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

पेट्रोल पंप के कैशियर से दिनदहाड़े 25 लाख की लूट: अखिलेश का योगी सरकार पर वार, कहा-भाजपा सरकार 'पेट्रोल' से लोगों को लूट रही , UP के बेख़ौफ़ अपराधी पेट्रोल पम्पवालों को

लखनऊ: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दो घटनाओं को लेकर ट्वीट कर यूपी की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है| गाजियाबाद में सरेआम पेट्रोल पंप से 25 लाख रुपये की लूट और बिजनौर में राशन डीलर की ह…

पेट्रोल पंप के कैशियर से दिनदहाड़े 25 लाख की लूट: अखिलेश का योगी सरकार पर वार, कहा-भाजपा सरकार 'पेट्रोल' से लोगों को लूट रही , UP के बेख़ौफ़ अपराधी पेट्रोल पम्पवालों को
पेट्रोल पंप के कैशियर से दिनदहाड़े 25 लाख की लूट: अखिलेश का योगी सरकार पर वार, कहा-भाजपा सरकार 'पेट्रोल' से लोगों को लूट रही , UP के बेख़ौफ़ अपराधी पेट्रोल पम्पवालों को | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दो घटनाओं को लेकर ट्वीट कर यूपी की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है| गाजियाबाद में सरेआम पेट्रोल पंप से 25 लाख रुपये की लूट और बिजनौर में राशन डीलर की हत्या का जिक्र कर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा| उन्होंने ट्वीट में लिखा, बीजेपी के राज में सरकार पेट्रोल से लोगों को लूट रही है और यूपी के बेखौफ अपराधी पेट्रोल पंपवालों को| जनता पूछ रही है, ये कैसा परस्पर संबंध है|



अखिलेश यादव ने कहा,''ग़ाज़ियाबाद में सरेआम पेट्रोल पम्प के 25 लाख रूपये की लूट व बिजनौर में राशन डीलर की हत्या उप्र की नयी भाजपा सरकार का अभिनंदन कर रही है। भाजपा के राज में सरकार पेट्रोल से लोगों को लूट रही है और उप्र के बेख़ौफ़ अपराधी पेट्रोल पम्पवालों को। जनता पूछ रही है, ये कैसा परस्पर संबंध है।



इससे पहले सपा प्रमुख ने रविवार को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बिना नाम लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को घेरते हुए कहा था कि झांसी में दो बहनों के जहर खाने की घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए| सपा अध्यक्ष ने इस घटना में शामिल अपराधियों-अधिकारियों को सरकारी शह देने की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की| हालांकि झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारी को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है|



रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रकाशित खबर ट्वीट की जिसका शीर्ष था, 'छेड़छाड़ से दुखी दो बहनों ने खा लिया जहर, पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाई| अखिलेश ने आगे ट्वीट किया कि झांसी में पुलिस की तरफ़ से कोई सुनवाई न होने से हताश होकर, छेड़खानी से परेशान शिकायतकर्ता दो बहनों का जहर खाने पर मजबूर होना दुखद है|




दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मियों से 25 लाख की लूट

गाजियाबाद में बदमाशों ने दिनदहाड़े थाना मसूरी क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुरम स्थित एक पेट्रोल पंप के कैशियर से 25 लाख रुपए की लूट को अंजाम दे डाला। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो खुद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच में जुट गए। पुलिस ने आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। एक सीसीटीवी फुटेज में लूट की वारदात कैद हो गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 



जानकारी के अनुसार, थाना मसूरी क्षेत्र के गोविंदपुरम रोड नंबर 3 पर स्थित अरिहंत फिलिंग सेंटर है। जहां पर पेट्रोल और डीजल की बंपर सेल होती है। सोमवार को इस पेट्रोल पंप के कर्मचारी गोविंदपुरम स्थित एचडीएफसी बैंक में पिछले तीन दिन का कैश करीब 25 लाख रुपए जमा कराने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह लोग गोविंदपुरम के पास रोड नंबर 3 पर पहुंचे तो पहले से ही दो बाइक पर तीन बदमाश घात लगाए हुए थे। जिन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को रोका और हथियारों के बल पर 25 लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गये। आनन-फानन में पेट्रोल पंप कर्मचारियों की तरफ से यह सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के अलावा पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और इस पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई।



गाजियाबाद की घटना पर एसएसपी गाजियाबाद पवन कुमार ने कहा, पुलिस को यह जानकारी मिली कि पेट्रोल पंपवाले बिक्री से हुई कमाई को बैंक में जमा कराने जा रहे थे| दो बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी आए और 25 लाख रुपये लूटकर चले गए| पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने गोलियां भी चलाईं| सीसीटीवी की जांच की जा रही है|



एसपी देहात बोले- जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे आरोपी

एसपी देहात ने बताया कि ,'' पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और कई एंगल से इस पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मियों को पहले से ही हिदायत दी हुई है कि यदि ज्यादा कैश लेकर जाना है तो पेट्रोल पंप के आसपास तैनात पुलिस के साथ कैश ले जाया जाए। लेकिन, ऐसा पेट्रोल पंप कर्मियों ने नहीं किया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों के मुताबिक 25 लाख रुपए 3 दिन का कैश वह बैंक में जमा कराने जा रहे थे और जिसे लूट लिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ फुटेज में लूट की वारदात भी कैद हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। उम्मीद है जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।