मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नदियों में प्रदूषण से नाराज एनजीटी ने यूपी सरकार पर ठोका 120 करोड़ रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी ने उत्तर प्रदेश सरकार से नाराजगी जताते हुए जुर्माना लगा दिया है। दरअसल, गोरखपुर जिले में आमी राप्ती और रोहिन नदियों के साथ ही रामगढ़ताल में गंदा पानी गिर…

नदियों में प्रदूषण से नाराज एनजीटी ने यूपी सरकार पर ठोका 120 करोड़ रुपये का जुर्माना
नदियों में प्रदूषण से नाराज एनजीटी ने यूपी सरकार पर ठोका 120 करोड़ रुपये का जुर्माना | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी ने उत्तर प्रदेश सरकार से नाराजगी जताते हुए जुर्माना लगा दिया है। दरअसल, गोरखपुर जिले में आमी राप्ती और रोहिन नदियों के साथ ही रामगढ़ताल में गंदा पानी गिर रहा है। नदियों में प्रदूषण फैलाने से नाराज एनजीटी ने 120 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है।



नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने बिना शोधन के कम से कम प्रतिदिन 5.5 करोड़ लीटर (एमएलडी) गंदा पानी नालों, नदियों और अन्य जल निकायों में बहाने के लिए राज्य को जिम्मेदार ठहराया। 



NGT ने गोरखपुर में रामगढ़ ताल, राप्ती नदी समेत गोरखपुर के आस पास की अन्य नदियों में प्रदूषण को रोकने के लिए एक कमेटी का गठन किया है| जो एक माह के भीतर बैठक करके एक्शन प्लान तैयार करेगी। इसके साथ ही छह माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।



NGT ने कहा कि प्रदूषित पानी से दिमागी बुखार, जापानी बुखार जैसी बीमारियां होती हैं| इसकी वजह से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में सैकड़ों बच्चों की जान चली जाती है|



पीठ ने कहा, हम गोरखपुर में नदियों और में 55 एमएलडी सीवेज के निर्वहन के लिए 110 करोड़ रुपये की देनदारी राज्य सरकार पर निर्धारित करते हैं।' इसके अलावा ठोस कचरे के प्रबंधन में विफलता पर 10 करोड़ रुपये हर्जाना लगाया |पीठ ने राज्य सरकार को एक महीने के भीतर संभागीय आयुक्त, गोरखपुर के नियंत्रणाधीन खाते में मुआवजा जमा करने का निर्देश दिया है।  

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।