मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बरेली में फर्जी आर्मी अफसर गिरफ़्तार: अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों से पैसे ठगने के लिए आया था, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में चल रही अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के बीच सेना का फर्जी अफसर बनकर घूम रहे युवक को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक सेना की वर्दी पहनकर कैंट में घूम रहा था| उसको वीरा…

बरेली में फर्जी आर्मी अफसर गिरफ़्तार: अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों से पैसे ठगने के लिए आया था, फर्जी दस्तावेज भी बरामद
बरेली में फर्जी आर्मी अफसर गिरफ़्तार: अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों से पैसे ठगने के लिए आया था, फर्जी दस्तावेज भी बरामद | फ़ोटो: TVL News

 बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में चल रही अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के बीच सेना का फर्जी अफसर बनकर घूम रहे युवक को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक सेना की वर्दी पहनकर कैंट में घूम रहा था| उसको वीरांगना चौक के पास गिरफ्तार कर पुलिस कैंट थाने लेकर आई। युवक के पास से सेना अफसर की वर्दी, आई-कार्ड और अन्य सामग्री बरामद हुए|



बरेली सिटी के SP राहुल भाटी ने कहा कि, "थाना कैंट क्षेत्र में एक अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एक व्यक्ति आर्मी की वर्दी में पकड़ा गया जो आर्मी का फर्जी अफसर बनकर घूम रहा था। फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए। उसे गिरफ़्तार कर लिया है। ये भर्ती में अभ्यर्थियों से पैसे ठगने के लिए यहां आया था|


बरेली में अग्निवीर भर्ती के दौरान पकड़े गए दो फर्जी अभ्यर्थी 


गिरफ्तार युवक का नाम प्रवीण कुमार है। वह बिहार के रोहताश जिले के शाहमुरा रोड का रहने वाला है। पूछताछ में बताया कि वह खुद को सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी बताता था। वह बीए फर्स्ट ईयर का छात्र है। बिहार के ही एसपी जैन कॉलेज से वह पढ़ाई कर रहा है।



 कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि, प्रवीण कुमार खुद को वर्दी पहनकर लेफ्टिनेंट अफसर बता रहा था| उसने पूछताछ में खुद को बीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट बताया| प्रवीण कुमार एनडीए के एग्जाम में बैठा था| उसमें पास हो गया, लेकिन मेडिकल में फेल हो गया था| उसने परिजनों को लेफ्टिनेंट कर्नल बनने की बात बताई| इसके बाद घरवालों से खर्च लेकर टहल रहा था|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।