उत्तर प्रदेश न्यूज़ : संपत्ति बंटवारे के लिए सगे भाई और पिता की गोली मार कर की हत्या
यूपी के सुल्तानपुर में प्रॉपर्टी के चक्कर में एक युवक ने अपने ही सगे भाई और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वही डबल मर्डर की सूचना लगते ह…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें9 बार पढ़ा गया
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : संपत्ति बंटवारे के लिए सगे भाई और पिता की गोली मार कर की हत्या | फ़ोटो: TVL News
यूपी के सुल्तानपुर में प्रॉपर्टी के चक्कर में एक युवक ने अपने ही सगे भाई और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वही डबल मर्डर की सूचना लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ओनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारे युवक की तलाश में जुट गई है। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, मामला कूरेभार थानाक्षेत्र के शहरी गांव जुड़ा पट्टी का है। इसी गांव का रहने वाला अजय यादव का अपने पिता काशीराम यादव और अन्य भाइयों से जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था, जहां इसी विवाद के चक्कर में आरोपी युवक अजय यादव परिवार के अन्य सदस्यों के बजाय अकेले रहा करता था, कई बार बंटवारे को लेकर अजय यादव ने परिवार में पिता और अन्य भाइयों से विवाद किया करता था, वह घर में गेहूं के बंटवारे के लिए आया हुआ था, इस दौरान उसके पिता ने बंटवारे में गेहूं देने से इनकार कर दिया। जिससे अजय यादव बौखला गया और उसने पिता काशीराम यादव और सगे बड़े भाई सत्य प्रकाश यादव को गोली मार दी, घटना के बाद अजय यादव मौके से फरार हो गया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 14 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।