मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लोकसभा उपचुनाव: रामपुर से सपा के प्रत्याशी आसिम रजा और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव ने दाखिल किया नामांकन

लोकसभा उपचुनाव: लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम रज़ा ने रामपुर और आजमगढ़ से धर्मेन्द्र यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा विधायक आजम खां के करीबी हैं आसिम रजा। आजमगढ़ ल…

लोकसभा उपचुनाव: रामपुर से सपा के प्रत्याशी आसिम रजा और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव ने दाखिल किया नामांकन
लोकसभा उपचुनाव: रामपुर से सपा के प्रत्याशी आसिम रजा और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव ने दाखिल किया नामांकन | फ़ोटो: TVL News

लोकसभा उपचुनाव:  लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम रज़ा ने रामपुर और आजमगढ़ से धर्मेन्द्र यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।  सपा विधायक आजम खां के करीबी हैं आसिम रजा। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के  प्रत्याशी दिनेश लाल यादव “निरहुआ” ने नामांकन दाखिल किया| 



इससे पहले, आज़मगढ़ से आजम खान की पत्‍नी तंजीन फ़ातिमा को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया गया था| लेकिन थोड़ी देर बाद रामपुर सीट से तंजीन फातिमा के स्‍थान पर आसिम रजा को सपा उम्‍मीदवार बनाया गया| आजम खान ने खुद समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचकर यह घोषणा की|इसके बाद आसिम रज़ा ने रामपुर से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया|



आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने कहा,''चुनाव आता है तो महंगाई घटती है और चुनाव के बाद महंगाई बढ़ जाती है। तो हमारी लड़ाई ऐसे लोगों से है। मेरी ये खुशनसीबी है कि आजमगढ़ के लोगों ने ऐसी ताकतों को कभी पनपने नहीं दिया, ये अब तक का इतिहास है और हमारा ये इतिहास लगातार बरकरार रहेगा|



 धर्मेंद्र यादव ने कहा,''मुझे पूरा यकीन है कि इस उपचुनाव में भी ऐतिहासिक तौर पर समाजवादी पार्टी को लोग ताकत देंगे... समाजवादी पार्टी से मुकाबला इस ज़िले में ना किसी का था, ना है और ना किसी का रहेगा|



धर्मेंद्र यादव ने ट्वीट किया,''आज़मगढ़ लोकसभा उपचुनाव लड़ाने का भरोसा जताने के लिए समाजवादी पार्टी संरक्षक परम नेताजी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मैं हमेशा आभारी रहूँगा। आज़मगढ़  की विशाल ह्रदय  जनता, यहाँ के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं का भी बहुत बहुत धन्यवाद । आज नामांकन के दौरान आप से  प्यार, आशीर्वाद, समर्थन से अभिभूत हूँ। आशा करता हूँ आने वाले दिनों में ये प्यार और परवान चढ़ेगा तथा चहुँमुखी विकास के जिस पथ पर आज़मगढ़ को नेताजी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जी लेकर चल रहे हैं उसे आगे बढ़ाने का सौभाग्य मुझे प्राप्त होगा। सभी को बारम्बार धन्यवाद



बता दें कि आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव और रामपुर सीट आजम खान के लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी| आजादी के बाद रामपुर में ऐसा पहली बार होगा, जब यहां लोकसभा की सीट के लिए उपचुनाव होगा। आजम खां ने इस सीट पर एक लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी और भाजपा प्रत्याशी व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा को शिकस्त दी थी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।