मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

लोकसभा उपचुनाव: सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव और रामपुर से तंजीम फातिमा को मैदान में उतारा

लखनऊ: लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव और रामपुर से सपा उम्मीदवार आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा चुनाव लड़ेंगी| समाजवादी पार्टी (सपा) के सूत्रों ने यह जानकरी दी है| पार्टी…

लोकसभा उपचुनाव: सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव और रामपुर से तंजीम फातिमा को मैदान में उतारा
लोकसभा उपचुनाव: सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव और रामपुर से तंजीम फातिमा को मैदान में उतारा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊलोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव और रामपुर से सपा उम्मीदवार आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा चुनाव लड़ेंगी|  समाजवादी पार्टी (सपा) के सूत्रों ने यह जानकरी दी है| पार्टी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि पार्टी जल्द ही इस बारे में घोषण करेगी। 



बीजेपी शनिवार को इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषिणा कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव “निरहुआ” को उम्मीदवार बनाया हैं|  2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिनेश लाल यादव को भाजपा ने आजमगढ़ सीट से उतारा था| हालांकि वो चुनाव हार गए थे|



इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर सीट से घनश्याम लोधी को उतारा है| बता दें कि आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव और रामपुर सीट आजम खान के लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी|



वहीँ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा,'' भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा उपचुनावों में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी।  विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए यह ज़रूरी है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस स्वयं का पुनर्निर्माण करे जिससे कि 2024 के आम चुनाव में स्वयं को एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश कर सके।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।