नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज कोलकाता की एक कंपनी से संबंधित हवाला लेनदेन के सिलसिले में दिल्ली के स्वास्थ्य और गृह मंत्री सत्येंद्र जैन के आवास पर छापा मारा है| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कोलकाता की एक कंपनी से संबंधित हवाला लेनदेन के सिलसिले में दिल्ली के स्वास्थ्य और गृह मंत्री सत्येंद्र जैन के आवास सहित दिल्ली में 6 और गुरुग्राम में 7 स्थानों पर छापेमारी कर रहा है।
सत्येंद्र जैन के आवास पर छापेमारी पर AAP के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि,'पिछले 5 दिन से ED ने सत्येंद्र जैन को हिरासत में लिया हुआ है। 2 दिन पहले ED ने कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि सत्येंद्र जैन का नाम न किसी FIR में है और न ही वो आरोपी हैं मगर इसके बावजूद उनको गिरफ़्तार किया हुआ है|
भारद्वाज ने कहा कि,''इससे पहले उनके घर पर CBI और इनकम टैक्स छापे मार चुका है और उसमें कुछ बरामद नहीं हुआ। केंद्र सरकार के पास इनके ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं है। आज 7 बजे से उनके घर पर छापे मारे गए। ये सिर्फ राजनीतिक द्वेष के कारण एक परिवार को परेशान करने की बात है|