उत्तर प्रदेश न्यूज़ : महिला दिवस पर 4 की छात्रा फलक अंसारी ने निभाई प्रधानाध्यापक की भूमिका
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीएम श्री विद्यालय मूडघाट बस्ती में एक अनोखा आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा चार की छात्रा फलक अंसारी ने प्रधानाध्यापक की भूमिका निभाई।फलक अंसारी ने प्रातः कालीन…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें7 बार पढ़ा गया
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : महिला दिवस पर 4 की छात्रा फलक अंसारी ने निभाई प्रधानाध्यापक की भूमिका | फ़ोटो: TVL News
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीएम श्री विद्यालय मूडघाट बस्ती में एक अनोखा आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा चार की छात्रा फलक अंसारी ने प्रधानाध्यापक की भूमिका निभाई।
फलक अंसारी ने प्रातः कालीन प्रार्थना सभा का कुशल संचालन किया और प्रधानाध्यापक की भूमिका में बच्चों को स्वच्छता व अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बच्चों को सुविचार और सामान्य ज्ञान की जानकारी दी।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता के विकास और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। फलक अंसारी का चयन बच्चों के माध्यम से किया गया था।
फलक ने सभी शिक्षकों की बैठक में उन्हें उनकी कक्षाओं में कोर्स पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने रसोइयों को भोजन निर्माण में स्वच्छता और समयबद्धता का पालन करने का निर्देश दिया।
फलक ने सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों की कॉपियां चेक कीं और शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने मध्यान भोजन वितरण में भी बच्चों का सहयोग किया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 8 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।